Recent Posts

Breaking News

UP Weather Update: यूपी के इन 12 जिलों में 17 फरवरी को होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी.

 


UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में फरवरी की विदाई से पहले मौसम विभाग ने एक बड़ा अपडेट जारी किया है. जहां बीते कुछ दिनों से चटक धूप ने लोगों को पसीने छुड़ाना शुरू कर दिया था. वहीं अब एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ यूपी की सीमा में प्रवेश कर रहा है. इसके प्रभाव से आने वाले 48 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में बादलों की आवाजाही के साथ बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं.

ठंड की विदाई के बीच बारिश

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो यह नया मौसमी सिस्टम 17 और 18 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों को प्रभावित करेगा. आसमान में बादल छाने की वजह से दिन की तीखी धूप से तो राहत मिलेगी. लेकिन रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी. अगले 2-3 दिनों के भीतर दिन का पारा 2°C तक चढ़ने का अनुमान है. वहीं रात का न्यूनतम तापमान भी 2 से 3°C तक बढ़ सकता है जिससे गुलाबी ठंड का असर काफी कम हो जाएगा. 

इन जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी के दक्षिणी बेल्ट में हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना जताई है. मुख्य रूप से इन जिलों के निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

ब्रज और बुंदेलखंड क्षेत्र: आगरा, मथुरा, झांसी, ललितपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा और बांदा.

मध्य यूपी के हिस्से: इटावा, औरैया, फिरोजाबाद और हाथरस.

No comments