UP Weather Update: यूपी के मौसम में बड़ा ट्विस्ट... 17 और 18 फरवरी को इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में फरवरी की गुनगुनी धूप अब धीरे-धीरे तीखी होने लगी है. लेकिन इसी बीच मौसम विभाग ने एक नया ट्विस्ट दे दिया है. अगर आप सोच रहे थे कि ठंड पूरी तरह जा चुकी है, तो थोड़ा ठहरिए! एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ यूपी के दरवाजे पर दस्तक दे रहा है. इसके असर से आने वाले 48 घंटों में न केवल बादलों का डेरा रहेगा, बल्कि रात की गर्माहट भी बढ़ने वाली है.
कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 17 और 18 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल जाएगा. आसमान में बादलों की आवाजाही के चलते धूप की तपिश कम होगी और कहीं-कहीं हल्की फुहारें पड़ने की पूरी संभावना है.
अगले 2-3 दिनों में पारा 2°C तक चढ़ेग. वहीं विक्षोभ के सक्रिय होने पर रात का न्यूनतम तापमान 2-3°C और ऊपर जा सकता है. यानी रातें अब उतनी ठंडी नहीं रहेंगी जितनी पिछले हफ्ते थीं.
इन जिलों में हो सकती है बूंदाबांदी
मौसम विभाग के 'पश्चिमी यूपी के दक्षिणी भाग' वाले अलर्ट के आधार पर इन जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी का अनुमान लगाया जा सकता है.
आगरा, मथुरा, झांसी, ललितपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, बांदा, इटावा, औरैया, फिरोजाबाद, हाथरस.

No comments