Recent Posts

Breaking News

UP Weather Update:17 फरवरी को पलटेगा यूपी का मौसम, IMD ने इन जिलों में जारी की बारिश की चेतावनी.

 


UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम में बीते कुछ दिनों से लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. फरवरी के तीसरे हफ्ते की शुरूआत होते-होते गर्मी महसूस होनी शुरू हो गई है. ऐसे में अब लोग गर्म कपड़ों को पैक करना भी शुरू कर चुके हैं. लेकिन इस बीच मौसम विभाग ने एक नया अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में यूपी के मौसम में कुछ बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. वहीं कुछ जिलों में हल्की बारिश की भी संभावना बनी हुई है. हालांकि इस बारिश से न्यूनतम तापमान में कुछ खास फर्क नहीं पड़ेगा. 

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 17 और 18 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से में हल्की बरिश होगी. हालांकि, पूरे प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी नहीं है. लेकिन बादलों की आवाजाही से धूप का असर कम रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक यूपी के आगरा, मथुरा, झांसी, ललितपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, बांदा, इटावा, औरैया, फिरोजाबाद, हाथरस जिले में बारिश होगी.

तापमान में 2-3 डिग्री तक का उछाल

विभाग ने बताया कि अगले 2-3 दिनों तक कोई बड़ा वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं होने के कारण तापमान में 2°C की क्रमिक बढ़ोतरी होगी. इसके बाद, जब 17 फरवरी को विक्षोभ का असर शुरू होगा, तो न्यूनतम तापमान (रात का पारा) 2-3°C और बढ़ जाएगा. हालांकि, अधिकतम तापमान में किसी बड़े उलटफेर की संभावना नहीं है. 

No comments