Recent Posts

Breaking News

UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा के 933 पदों पर जारी किया नोटिफिकेशन, जानें इस परीक्षा को लेकर हुए सभी बड़े बदलाव

 


UPSC Notification: UPSC यानी संघ लोकसेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है. आयोग ने इस बार 933 पदों के लिए भर्ती विज्ञापन जारी किया है. बता दें कि पिछली साल 979 पदों पर भर्तियां की गई थीं और उससे पिछले साल 1,105 पद थे. रिक्त पदों की संख्या कम होने से ये साफ हो रहा है कि अब इन परीक्षाओं को क्लियर कर पाना और अधिक टफ हो सकता है. सिविल सेवा परीक्षा  के आवेदन की आखिरी तारीख 24 फरवरी है. इस बार प्रयास और पात्रता से जुड़े नियमों में भी बड़ा बदलाव किया गया है.

आयु सीमा क्या है

सिविल सेवा परीक्षा 2026 के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 21 साल है. वहीं अधिकतम आयु 32 साल है. आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट का प्रावधान है. आवेदन करने लिए  उम्मीदवार upsc.gov.in की ऑफिशियल वेबसाइट कर जा सकते हैं.

कैसे करें आवेदन?

सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.

No comments