बिजनौर का ये VIP रूम बना अश्लील वीडियो शूटिंग का अड्डा! 200 जोड़ों के गंदे Video दिख गए

1/7
उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने प्राइवेसी और सुरक्षा के दावों की धज्जियां उड़ा दी हैं. शहर के एक नामी रेस्टोरेंट में 'वीआईपी रूम' के नाम पर प्रेमी जोड़ों की निजी पलों को न केवल रिकॉर्ड किया जा रहा था बल्कि उन्हें ब्लैकमेल करने का घिनौना कारोबार भी चल रहा था.

2/7
रेस्टोरेंट में सीढ़ियों के नीचे एक खास केबिन बनाया गया था जिसे कर्मचारियों ने 'वीआईपी रूम' का नाम दिया था.जब भी कोई प्रेमी जोड़ा रेस्टोरेंट पहुंचता तो कर्मचारी उन्हें खास प्राइवेसी का लालच देते थे.सामान्य खाने के अलावा इस स्पेशल केबिन के लिए 1500 से 2000 रुपये तक वसूले जाते थे. जोड़ों को भरोसा दिलाया जाता था कि यहां उन्हें कोई देख नहीं पाएगा.लेकिन हकीकत में वहां छिपा हुआ कैमरा लगा था.
3/7
इस काले धंधे का पर्दाफाश 4 फरवरी को हुआ जब एक जोड़े को कमरे के भीतर कुछ संदिग्ध महसूस हुआ. उन्होंने तुरंत रेस्टोरेंट के कर्मचारी सतेंद्र को पकड़ा और उसका मोबाइल चेक किया.

4/7
मोबाइल खुलते ही सबके होश उड़ गए. उसमें 200 से अधिक जोड़ों के प्राइवेट वीडियो मौजूद थे. हंगामा बढ़ने पर पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू की.
5/7
पुलिस सूत्रों के मुताबिक रेस्टोरेंट से बरामद डीवीआर की जांच में अनैतिक कार्यों के पुख्ता सबूत मिले हैं.कर्मचारी इन वीडियो के जरिए कपल्स को ब्लैकमेल भी करते थे. हालांकि बदनामी के डर से पीड़ित जोड़ा अब सामने नहीं आ रहा है.लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने खुद संज्ञान लेकर मुकदमा दर्ज किया है.
6/7
रेस्टोरेंट को तुरंत प्रभाव से सील कर दिया गया है. रेस्टोरेंट का लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई है. फरार आरोपी कर्मचारी सतेंद्र की गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं.

7/7
इस खुलासे के बाद बिजनौर में उन लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है जो हाल के दिनों में इस रेस्टोरेंट में गए थे. पीड़ित जोड़ों को अब इस बात का डर सता रहा है कि कहीं उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल न हो जाएं.



No comments