Recent Posts

Breaking News

कन्यापूजन के दिन बच्ची से दरिंदगी! रामनवमी मेले में 12 वर्षीय नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान, बिहार। सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम करीब 7 बजे रामनवमी के मेले के दौरान एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक मनचले स्कूल ड्राइवर ने परिवार के साथ मेला देखने गई 12 वर्षीय नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म किया। आरोपी पीड़िता के ही निजी स्कूल का चालक है।

स्कूल में आरोपी ने नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म किया

परिवार सहित मेला घूम रही नाबालिग से आरोपी ने धोखे से संपर्क किया। उसने लड़की से कहा कि “तुम्हारे जीजा मेले में दुकान लगाए हैं और बुला रहे हैं।” भोली बच्ची आरोपी के साथ चली गई, लेकिन वह उसे जीजा के पास नहीं ले गया। इसके बजाय पास के एक सुनसान स्कूल में ले जाकर उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर दिया और फरार हो गया।

परिजनों को सुनसान जगह पर मिली बच्ची

जब परिवार को देर होने का अहसास हुआ तो वे बच्ची को खोजने लगे। बच्ची के जीजा ने बाइक से तलाश शुरू की और स्कूल के पास सुनसान जगह पर रोती हुई बच्ची को पाया। घर ले जाने पर बच्ची के कपड़े खून से भीगे हुए थे। दादी के पूछने पर बच्ची ने सारी घटना बता दी।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और परिवार ने बसंतपुर थाने में सूचना दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी स्कूल ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित बच्ची को गंभीर हालत में रात में ही सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

No comments