Recent Posts

Breaking News

23 साल के इकलौते बेटे सूर्य प्रताप सिंह को खोने वाली मां किरन हो गईं बेसुध, 8 गोलियां मारने वाला कौन?

UP News

UP News: वाराणसी के यूपी कॉलेज में बीएससी के छात्र सूर्य प्रताप सिंह को 8 गोलियां मार दी गईं. 4 गोलियां छात्र के सीने और 4 गोलियां उसकी कनपटी में मारी गईं. मौके पर ही छात्र की मौत हो गई. इस घटना के बाद छात्रों का गुस्सा फूट गया और वह सड़कों पर आकर तोड़फोड़ करने लगे और दुकानें बंद करवाने लगे. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. दूसरी तरफ इस घटना से छात्र के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. 

 छात्र की मां का रोते-रोते बुरा हाल है. छात्र की मां किरन सिंह अपना हौश खो बैठी हैं. वह बेहोश भी हो गई हैं. बता दें कि मृतक सूर्य प्रताप सिंह 2 बहनों का अकेला भाई था. उसकी हत्या से उसके परिजनों का बुला हाल है. फिलहाल छात्र की बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए बीएचयू के पोस्टमॉर्टम हाउस में भेज दिया गया है. पुलिस बल पीएम हाउस के बाहर भी तैनात है.

काफी होनहार था सूर्य

23 साल के सूर्य प्रताप सिंह गाजीपुर के सैदपुर तहसील में आने वाले दुबईठा गांव के रहने वाले थे. उनके पिता ऋषिदेव सिंह और मां किरन सिंह अतुलानंद स्कूल में काम करते हैं. आपको ये भी बता दें कि सूर्य कॉलेज में काफी लोकप्रिय था. वह पढ़ाई में भी काफी तेज था. अपने मिलनसार स्वभाव की वजह से वह अपने शिक्षकों और साथियों का दिल भी जीत लेता था.

कैसे कई गई कॉलेज परिसर में हत्या?

ये पूरा मामला आज सुबह करीब 11 बजे का है. मिली जानकारी के मुताबिक, सूर्य कॉलेज के सामाजिक विज्ञान संकाय के गलियारे में था. अचानक एक छात्र आया और उसने सूर्य पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाना शुरू कर दिया. करीब 4 राउंड फायरिंग की गई. हमलावर ने सूर्य के सिर और सीने को ही निशाना बनाया. इसके बाद आरोपी पीछे की दीवार फांदकर मौके से भाग निकला.

No comments