दिल्ली में सब्जी विक्रेता ने अपनी पत्नी और 3 बेटियों की गला रेतकर किया कत्ल, कमरे में पड़ी मिलीं लाशें.

समयपुर बादली के चंदन विहार स्थित एक किराए के मकान के कमरे में एक महिला अनीता ( 30 वर्ष) और उसकी तीन बेटियों (उम्र 5, 4 और 3 वर्ष) की लाश पड़ी हुई थी। हत्या को अंजाम धारदार हथियार से दिया गया था। आरोपी पति वारदात के बाद से फरार है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पति वेजिटेबल वेंडर है। परिवार बिहार के पटना जिले का रहने वाला था। अनीता अपने पति मंचुन केवट और तीन बेटियों के साथ किराए के मकान में रह रही थी। आरोपी पति मंचुन आज़ादपुर मंडी में अदरक बेचने का काम करता है।
आरोपी की आखिरी लोकेशन कहां मिली?
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी मंचुन की आखिरी लोकेशन जहांगीरपुरी में मिली है, जहां उसका फोन स्विच ऑफ हो गया। उसकी तलाश में कई टीमें जुटी हैं। जांच में सामने आया है कि आरोपी को सुबह करीब 5.0 बजे इलाके से भागते हुए CCTV में देखा गया था।
पड़ोसियों ने क्या बताया?
ऊपर की मंजिल पर रहने वाली एक महिला ने बताया कि रात 1:30 बजे तक सब सामान्य था और उन्होंने कोई शोर नहीं सुना। वहीं, एक पड़ोसन ने बताया कि शुरुआती दिनों में पति-पत्नी के बीच कुछ झगड़े जरूर हुए थे, जिनमें मारपीट भी शामिल थी, लेकिन हाल के दिनों में सब ठीक लग रहा था।
No comments