Recent Posts

Breaking News

देवगुरु बृहस्पति की सीधी चाल शुरू, इन 4 राशियों को मिलेगा जबरदस्त लाभ

1/7

देवगुरु बृहस्पति 11 मार्च 2026 को मार्गी हो चुके हैं और अब लगभग 13 दिसंबर तक सीधी चाल में ही रहेंगे. करीब 9 महीनों तक गुरु की यह स्थिति कई राशियों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकती है. ज्योतिष के अनुसार गुरु को शिक्षा, भाग्य और धन का कारक ग्रह माना जाता है, इसलिए इसका मार्गी होना विशेष महत्व रखता है.
 

2

2/7

बृहस्पति पुनर्वसु नक्षत्र में मार्गी हुए हैं, जिसे स्वयं गुरु का नक्षत्र माना जाता है. ‘पुनर्वसु’ शब्द का अर्थ है फिर से बसना या नई शुरुआत करना. इस नक्षत्र का प्रभाव व्यक्ति को धैर्यवान, रचनात्मक और सकारात्मक बनाता है तथा जीवन में नई उम्मीद और अवसरों की रोशनी ला सकता है.
 

3/7

वृषभ राशि के दूसरे भाव में गुरु के मार्गी होने से संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ मिलने की संभावना है. जमीन या मकान खरीदने-बेचने से संबंधित मामलों में अच्छे सौदे मिल सकते हैं. यदि संपत्ति से जुड़े कार्य लंबे समय से अटके हुए थे, तो अब उनके पूरे होने की संभावना है. पैतृक संपत्ति से भी फायदा मिलने के संकेत बन रहे हैं.
 

4

4/7

कर्क राशि के जातकों के व्यक्तित्व और बोलचाल में निखार आ सकता है. रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और कार्यस्थल पर किए गए प्रयासों का अच्छा परिणाम मिल सकता है. लंबे समय से अटके सरकारी कार्यों में तेजी आने की संभावना है. साथ ही समाज में मान-सम्मान बढ़ने के संकेत भी मिल रहे हैं.
 

5/7

धनु राशि वालों के लिए नए काम शुरू करने का समय अनुकूल माना जा रहा है. नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर आ रही परेशानियों से राहत मिल सकती है. तरक्की के नए रास्ते खुलने की संभावना है और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त हो सकता है. इसके अलावा निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बेहतर बनने के योग हैं.
 

6/7

मीन राशि के लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने के संकेत हैं. कार्यक्षेत्र में आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं और लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है. अगर  कोई पुराना निवेश नुकसान दे रहा था, तो उसमें सुधार होने की संभावना है. नया निवेश करने के लिए भी समय अनुकूल माना जा रहा है.
 

7

7/7

इस अवधि में मीन राशि समेत कई जातकों को गुरुजनों या अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिल सकता है, जिससे वे सही निर्णय लेने में सफल होंगे.कुल मिलाकर गुरु का मार्गी होना कई राशियों के लिए नई शुरुआत, अवसर और सकारात्मक बदलाव का संकेत माना जा रहा है.

No comments