70 साल के मौलाना इकबाल ने मदरसा छात्र के साथ किया था गलत काम, उसके पाप का वीडियो आया सामने तो हुआ ये हाल..
UP News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में स्थित एक मदरसे से 70 साल के मौलाना की काली करतूत सामने आई है. मौलाना की शर्मनाक हरकत सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई है. वीडियो में मौलाना मदरसे में पढ़ने वाले एक नाबालिग छात्र के साथ कुकर्म करता हुआ नजर आ रहा है.
बता दें कि जब परिजनों को वायरल वीडियो का पता चला तो उन्होंने पीड़ित छात्र से बात की. फिर छात्र ने अपनी आपबीती परिजनों को बताई. उसने बताया कि जबरदस्ती मौलाना ने मदरसे में उसके साथ गलत काम किया था और उसे धमकी दी थी कि इसके बारे में किसी को मत बताना. इसके बाद परिजनों ने मौलाना के खिलाफ केस दर्ज करवाया.
मौलाना का शर्मनाक कांड
ये पूरा मामला शाहपुर थाना क्षेत्र स्थित जामिया इस्लामिया गुलजार ए मोहम्मदी मदरसे का है. यहां 70 वर्षीय मौलाना इकबाल ने 7 सितंबर 2024 को मदरसे में पढ़ने वाले एक नाबालिग छात्र के साथ कुकर्म की घटना को अंजाम दिया था. ये घटना उस दौरान किसी व्यक्ति ने चोरी छिपे अपने मोबाइल में कैद कर ली थी. मगर ये वीडियो अब वायरल हुआ.
इसके बाद वीडियो की जानकारी पीड़ित छात्र के परिजनों को हुई तो उन्हें बेटे से पूछताछ की. फिर नाबालिग छात्र ने परिजनों को सारी बात बताई और कहा कि मौलाना ने उसके साथ गंदा काम किया था.
जेल गया मौलाना
पीड़ित परिवार ने मौलाना के खिलाफ केस दर्ज करवाया है. पुलिस ने भी आरोपी मौलाना इकबाल को जेल भेज दिया है. उसके खिलाफ पॉक्सो और बीएनएस के तहत गंभीर केस दर्ज किए गए हैं.
पुलिस ने ये बताया
इस पूरे मामले को लेकर (एसपी ग्रामीण) आदित्य बंसल ने बताया, बुजुर्ग मौलाना ने नाबालिग लड़के के साथ कुकर्म किया था. वीडियो को संज्ञान में लेकर, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया. मौलाना का नाम इकबाल है. सख्त कार्रवाई की जाएगी.

No comments