7200mAh बैटरी और 32MP सेल्फी कैमरा के साथ iQOO Z11X 5G भारत में लांच
नई दिल्ली। iQOO ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन iQOO Z11X 5G लांच किया है। iQOO के लेटेस्ट फोन में 32MP का प्राइमरी कैमरा और 6.76 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है। इस फोन में 7200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो 4nm प्रोसेसर से लैस किया गया है।
फोन की कीमत की बात करें तो iQOO Z11X 5G के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपए, 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपए और 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपए है।
यह फोन आज 16 मार्च से iQOO इंडिया ई-स्टोर के साथ-साथ ई-कॉमर्स साइट Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। आप इस स्मार्टफोन को टाइटन ब्लैक और प्रिजमैटिक ग्रीन कलर में खरीद सकते हैं।
फोन के फीचर्स की बात करें तो iQOO Z11x 5G में 6.76 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2408×1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो 4nm प्रोसेसर के साथ माली-G615 MC2 जीपीयू दिया गया है।
यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है। इस फोन में 7200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन मिलिट्री ग्रेड ड्यूराबिलिटी के लिए MIL-STD-810H रेटिंग से लैस है। वहीं धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 + IP69 रेटिंग के साथ आता है।
फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो Z11x 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा, f/2.4 अपर्चर के साथ 2MP का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.45 अपर्चर के साथ 32MP का फ्रंट कैमरा है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम, 5G, 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी 2.0 पोर्ट शामिल है।

No comments