सगाई वाले दिन प्रेमी को लेने पहुंचा युवक, लड़की के परिजनों ने कर दी हत्या

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक युवक की अपने प्रेम संबंध के कारण बेरहमी से हत्या कर दी गई। अर्जुन पाल नामक युवक ने कोलारस थाना क्षेत्र में फोरलेन बाईपास पर युवती वर्षा को अपने साथ भगाने का प्रयास किया, लेकिन उसके परिजन ने उसे पकड़ लिया और निर्मम रूप से पीट-पीट कर मार डाला। अर्जुन और उसके साथ आए कप्तान उर्फ कल्ला ने किसी तरह भागने की कोशिश की, लेकिन अर्जुन को पकड़कर घर ले जाया गया और रस्सियों से बांधकर उसकी हत्या कर दी गई।
जानकारी के अनुसार, अर्जुन और वर्षा के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों शादी की योजना बना रहे थे। वर्षा के परिजन इस शादी के लिए तैयार नहीं थे और उन्होंने युवक को पकड़कर मारने की योजना बनाई। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को अपने घर से लगभग 100 मीटर दूर नाले के किनारे फेंक दिया। सुबह अर्जुन के परिजन ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
पुलिस ने अर्जुन के पिता, दादा और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। घटना के आरोपी अब तक फरार हैं।
No comments