दूसरी शादी कर रहा था इंजीनियर, अचानक पहुंची पहली पत्नी, बोली- धोखा दिया….

Bihar : बिहार के भागलपुर के सन्हौला थाना क्षेत्र के महियामा-गोविंदपुर गांव में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक ने अपनी पहली पत्नी को छलकपट कर धोखा देते हुए दूसरी शादी कर ली। यह खबर मिलते ही उसकी पहली पत्नी, जो लगभग 18 हजार किलोमीटर दूर थी, अपने ससुराल पहुंचकर हंगामा मचाने लगी। उसने पति पर उत्पीड़न, मारपीट करने और संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया है।
जब महिला अपने पति के ससुराल पहुंची, तो वहां अफरा-तफरी मच गई। महिला की तीखी नोकझोंक सास, ससुर और अन्य परिजनों के साथ हुई। घटना की खबर मिलते ही सन्हौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। इस दौरान, आरोपी पति मौके से फरार हो गया।
मामले के अनुसार, गोविंदपुर निवासी अरविंद शर्मा के पुत्र शंकर शर्मा (35 वर्ष), जो खुद एक मैकेनिकल इंजीनियर हैं, ने अपनी पहली पत्नी काजल शर्मा (27 वर्ष), जो हरियाणा की रहने वाली हैं, से वर्ष 2018 में शादी की थी। दोनों ने शादी में लाखों रुपये खर्च किए थे और दहेज में नकद, गहने व अन्य सामान दिए गए थे।
शादी के बाद दोनों गुरुग्राम में रहने लगे, लेकिन कुछ समय बाद उनके बीच विवाद शुरू हो गया। इसके बाद, शंकर ने अपनी पोस्टिंग बदलवाकर पटना-हाजीपुर में रहना शुरू कर दिया। बावजूद इसके, उनके बीच बातचीत चलती रही।
दूसरी शादी का पता कैसे चला
कुछ दिनों पहले, काजल को पता चला कि शंकर ने सन्हौला के सकरामा गांव की एक युवती से दूसरी शादी कर ली है। इसके बाद, वह सीधे अपने ससुराल पहुंची और विरोध जताया। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे प्रताड़ित किया जाता रहा है।
महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि हाजीपुर में उसके पिता की मदद से खरीदी गई जमीन और मकान को शंकर ने धोखे से अपने नाम करा लिया है। वह अब उन्हें छोड़ने की कोशिश कर रहा है। काजल ने इस मामले में ससुर अरविंद शर्मा, सास अनीता देवी और अन्य परिजनों के खिलाफ मारपीट और प्रताड़ना का लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
सन्हौला थानाध्यक्ष रुपेश कुमार ने कहा कि, “मामले में मारपीट से संबंधित आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और उचित कार्रवाई की जाएगी।”
No comments