Recent Posts

Breaking News

किशोरी की गुल्लक हुई गायब तो लखनऊ के कारोबारी मोनिस खान की शर्मनाक करतूत आई सामने और पिता ने सिर पकड़ लिया.

 


UP News: लखनऊ के मोहनलाल गंज में एक घर से गुल्लक गायब हुई. परिजनों ने गुल्लक खोजी. मगर नहीं मिली. तभी पिता का शक अपनी नाबालिग बेटी पर गया. पिता ने सख्ती के साथ बेटी से गुल्लक को लेकर पूछताछ की. इसके बाद कपड़ा कारोबारी मोनिस खान का शर्मनाक कांड सामने आया. 

मोनिस खान का कांड

नाबालिग किशोरी ने बताया कि कपड़ा कारोबारी मोनिस खान ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया था. इस दौरान उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया. फिर उसे वायरल करने की धमकी देने लगा और उसको प्रताड़ित करने लगा. इस दौरान वह उससे पैसे मंगवाने लगा. 

किशोरी ने डर की वजह से घर के पैसे उसे देना शुरू कर दिए. आखिर में उसने अपनी गुल्लक भी उसे दे दी और 50 हजार रुपये उसे दे दिए.

रेप के आरोप में जेल जा चुका है मोनिस

पुलिस जांच में सामने आया है कि मोनिस खान पहले भी जेल जा चुका है. गांव की ही युवती के साथ रेप के आरोप में वह जेल जा चुका है. फिलहाल वह जमानत पर बाहर है. अब एक बार फिर मोनिस खान पर किशोरी ने सनसनीखेज आरोप लगाए हैं. 

पुलिस हुई सख्त

इस पूरे मामले को लेकर इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया, पीड़िता के पिता की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है. आरोपी हिरासत में है. उसकी क्राइम कुंडली खंगाली जा रही है. मामले की जांच जारी है.

No comments