Recent Posts

Breaking News

आइसक्रीम बेचने वाले बाराबंकी के बबलू का रेत दिया गया था गला, अब पत्नी ने मंत्री के सामने रखी ये मांग, पूरा मामला चौंका देगा.

 

barabanki news, behta village murder, bablyu murder barabanki, wife demands death penalty, omprakash rajbhar visit, up crime news, barabanki police action, youth murdered in up

UP News

Barabanki Youth Murder Behta Village: बाराबंकी जनपद के रामनगर ब्लॉक अंतर्गत बेहटा गांव में एक युवक की निर्मम हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले बबलू की बीते शनिवार देर रात गला रेतकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बबलू रोज की तरह आइसक्रीम बेचने निकला था, लेकिन देर रात उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला. शव की हालत देखकर साफ प्रतीत होता है कि उसकी बेरहमी से हत्या की गई है. घटना के बाद से गांव में सनसनी फैल गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

परिजनों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर बाराबंकी पुलिस ने हत्या करने वाले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

 “हमें मौत के बदले मौत चाहिए- पत्नी 

मृतक की पत्नी चांद मुनि ने बताया कि बबलू परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था. उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पति की सुनियोजित तरीके से हत्या की गई है और दोषियों के खिलाफ अब तक सख्त कार्रवाई नहीं हुई है. उन्होंने दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग करते हुए कहा कि “हमें मौत के बदले मौत चाहिए.” परिवार में छह माह का बेटा वरुण और तीन साल की बेटी वंदना हैं, जिनके पालन-पोषण की जिम्मेदारी अब पूरी तरह मां पर आ गई है. बबलू की मां सुशीला और पिता पुनवासी ने भी सरकार से आर्थिक सहायता और न्याय की गुहार लगाई है. परिजनों के अनुसार, परिवार बेहद गरीब है और उनके पास कोई जमीन या स्थायी आय का स्रोत नहीं है.

मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात 

मंगलवार को प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर अपने निर्धारित दौरे के दौरान बेहटा गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की. करीब 45 मिनट तक उन्होंने परिवार के साथ बातचीत कर हर संभव सहायता का आश्वासन दिया.

पत्नी ने मंत्री के सामने रोते हुए आरोपियों को फांसी दिलाने की मांग

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए, जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास और भूमि उपलब्ध कराना शामिल है. साथ ही, परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए अन्य सहायता देने की भी बात कही गई. इस दौरान मृतक की पत्नी ने मंत्री के सामने रोते हुए आरोपियों को फांसी दिलाने की मांग दोहराई. मंत्री ने आश्वासन दिया कि पुलिस निष्पक्ष जांच कर रही है और न्यायालय के माध्यम से दोषियों को सजा दिलाई जाएगी.

जांच की मांग

मामले में क्षेत्राधिकारी जटा शंकर मिश्रा को भी एक प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के साथ संभावित मिलीभगत की जांच की मांग की गई है. प्रशासन ने जांच तेज करने का भरोसा दिलाया है.

घटना को लेकर गांव के लोगों में भारी आक्रोश है और सभी ने जल्द से जल्द दोषियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

    No comments