Recent Posts

Breaking News

सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंच पाए क्रिकेटर रिंकू सिंह, सीएम योगी का आया ये रिएक्शन


उत्तर प्रदेश सरकार ने अपनी नीति के तहत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमक बिखेरने वाले खिलाड़ियों को सरकारी पदों पर नियुक्ति दी है. इसी क्रम में स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया है. लखनऊ के लोकभवन में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों रिंकू सिंह को यह नियुक्ति पत्र मिलना था, लेकिन वे अपरिहार्य कारणों से समारोह में शामिल नहीं हो सके. 

सीएम योगी ने कही ये बात

रिंकू सिंह को एशियन गेम्स के लिए क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी का न्युक्ति पत्र मिला है. हालांकि सीएम योगी ने इस बात की जानकारी दी कि रिंकू सिंह नियुक्ति पत्र लेने क्यों नहीं आए. सीएम योगी ने कहा कि रिंकू सिंह किसी कैंप में बिजी थे इसलिए वह नियुक्ति पत्र लेने नहीं आ सके.

सीएम योगी ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश में खेलों के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा और सहयोग दिया जाएगा. 

क्या होगा रिंकू सिंह का काम?

रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर (आरएसओ) का पद मुख्य रूप से खेल गतिविधियों के कुशल संचालन के लिए होता है. इस पद पर रहते हुए रिंकू सिंह को निम्नलिखित जिम्मेदारियां निभानी होंगी:

  • मंडल स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं और टूर्नामेंटों का आयोजन करना.
  • खिलाड़ियों के प्रशिक्षण (कोचिंग) की योजना बनाना और उसे लागू करना.
  • खेल स्टेडियम, हॉस्टल प्रबंधन और बजट जैसे प्रशासनिक कार्यों की देखरेख करना.
  • स्टाफ रिपोर्टिंग और खेल से संबंधित सरकारी नीतियों का क्रियान्वयन.

रिंकू सिंह को मिलेगी क्या सैलेरी?

आरएसओ का पद उत्तर प्रदेश शासन में ग्रुप-B का एक राजपत्रित पद है. इस पद पर मिलने वाली सुविधाओं और वेतन का विवरण इस प्रकार है:

सैलरी: इस पद का वेतनमान 50000 से 100000 रुपये के बीच होता है. 

  • सुविधाएं: अधिकारी को हाउस रेंट अलाउंस (HRA), मेडिकल सुविधाएं, सरकारी वाहन और यात्रा भत्ता (TA) जैसी सुविधाएं मिलती हैं. 
  • प्रमोशन: इस करियर में पदोन्नति के भी शानदार अवसर हैं, जिसमें डेप्युटी डायरेक्टर स्पोर्ट्स और जॉइंट डायरेक्टर तक पहुंचने की संभावना रहती है. 

No comments