‘पापा ने नहाते हुए बनाया मेरा वीडियो’…,फिर ब्लैकमेल कर बनाए शारीरिक संबंध’…पीडिता ने पुलिस को सुनाया अपना दर्द!

देहरादून : सितारगंज में एक महिला ने अपने सौतेले पिता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि उसके सौतेले पिता ने उसके नहाने के दौरान चुपके से अश्लील फोटो और वीडियो बनाए और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया। पीड़िता ने कोतवाली में लिखित तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। कोतवाल सुंदरम शर्मा ने बताया कि शिकायत मिलते ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
शोषण की शुरुआत: महिला का आरोप है कि सौतेले पिता ने बाथरूम में उसके नहाते समय अश्लील फोटो और वीडियो बनाए और उनका इस्तेमाल ब्लैकमेल करने के लिए किया। धमकी दी कि यदि उसने उनकी बात न मानी तो वीडियो सबको दिखा देंगे। डर के चलते महिला को लंबे समय तक जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया।
शादी के बाद भी परेशान किया: 2021 में महिला ने प्यार के रिश्ते में शादी की थी। पति को इस मामले की जानकारी नहीं थी। 11 जनवरी 2026 को उसके पति की मृत्यु हो गई। इसके कुछ दिनों बाद, 21 जनवरी को उसका सौतेला पिता उसके ससुराल पहुंचा और दुर्व्यवहार की कोशिश की। महिला ने विरोध किया, तो आरोपी उसे मोबाइल पर धमकाने लगा और अब खुले तौर पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। महिला भयभीत है और न्याय की उम्मीद कर रही है।
No comments