Recent Posts

Breaking News

फटे सिर पर टांके की जगह लगा दिया स्टेपलर पिन.., पीड़िता बोला- ये ‘झोलाछाप’ डॉक्टर मार डालेंगे

Bihar : बिहार के नवादा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कथित झोलाछाप डॉक्टर ने घायल युवक के सिर के फटे घाव का इलाज करने के नाम पर ऐसी हरकत कर दी कि देखने वाले दंग रह गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि डॉक्टर ने युवक के सिर में टांका लगाने के बजाय स्टेपलर की पिन लगा दी।

मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के नरो मुरार गांव का है। यहां के निवासी एक युवक का 3 मार्च को किसी कारण से सिर फट गया था। घायल युवक ने इलाज के लिए पास के ही गणेश नगर में एक डॉक्टर के पास पहुंचा। लेकिन उसके साथ हुई इस घटना ने सभी को चौंका दिया।

पीड़ित का आरोप है कि डॉक्टर ने घाव पर टांका लगाने के बजाय सामान्य स्टेपलर मशीन का इस्तेमाल कर सिर में पिन लगा दी। यह इलाज का तरीका देखकर आसपास खड़े लोग भी दंग रह गए। घटना का वीडियो किसी ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, टीवी 9 डिजिटल इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

वीडियो सामने आने के बाद से ही लोगों में नाराजगी और गहरा आक्रोश दिखाई दे रहा है। कई लोग इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए ऐसे झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं, अभी तक इस मामले में प्रशासन की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है और न ही कथित डॉक्टर की तरफ से कोई प्रतिक्रिया दर्ज हुई है। अगर युवक के आरोप सही हैं, तो यह मामला स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी और सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

स्थानीय लोगों का भी मानना है कि ऐसे झोलाछाप डाक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वे कहते हैं कि ये लोग पैसों के लालच में लोगों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। इससे न केवल मरीजों को खतरनाक जोखिम का सामना करना पड़ता है, बल्कि स्वास्थ्य व्यवस्था की विश्वसनीयता भी धूमिल हो रही है।

No comments