Recent Posts

Breaking News

प्रेमी-प्रेमिका को रंगे हाथों पकड़ा, फिर लाठी-डंडों से उतारा सारा गुस्सा!

viral video

बागपत से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे! एक प्रेमी को अपनी प्रेमिका के साथ प्यार भरा पल बिताना इतना भारी पड़ गया कि उसकी हालत देखकर हर कोई हैरान है। प्रेमिका के परिवार वालों ने दोनों को रंगरलियां मनाते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया और फिर जो हुआ, उसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे। परिवार वालों ने प्रेमी की जमकर पिटाई कर दी, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है।

रंगे हाथों पकड़े गए प्रेमी-प्रेमिका
यह सनसनीखेज वाकया बागपत के थाना सिंघावली अहीर क्षेत्र के बिलौचपुरा गांव का है। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि दो लोग लाठी-डंडों से प्रेमी को बेरहमी से पीट रहे हैं। बताया जा रहा है कि देर रात प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था। दोनों कमरे में रोमांस के मूड में थे, तभी अचानक प्रेमिका के घरवालों ने दरवाजा खोला और दोनों को नग्न अवस्था में पकड़ लिया। इसके बाद वहां हंगामा मच गया।

लात-घूंसे और लाठी-डंडों की बरसात
परिवार वालों का गुस्सा सातवें आसमान पर था। उन्होंने न सिर्फ प्रेमी की पिटाई की, बल्कि प्रेमिका को भी नहीं बख्शा। वीडियो में दिख रहा है कि प्रेमी खून से लथपथ हो गया, लेकिन पिटाई रुकने का नाम नहीं ले रही थी। प्रेमिका बार-बार हाथ जोड़कर अपने प्रेमी को छोड़ देने की गुहार लगाती रही, मगर गुस्साए परिजनों पर इसका कोई असर नहीं हुआ। दोनों पर लात-घूंसे और लाठी-डंडों की बरसात होती रही।

सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस जांच में जुटी
यह दिल दहला देने वाला वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग इसे देखकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इस घटना की निंदा कर रहे हैं, तो कुछ इसे प्रेम के रास्ते की रुकावट बता रहे हैं। फिलहाल, पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही दोषियों पर कार्रवाई की बात कही जा रही है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है।

No comments