Recent Posts

Breaking News

लूडो खेलते वक्त ऋषभ ने काटी चिकोटी तो भाभी ने कहा भैया से करुंगी शिकायत, देवर ने फिर सब बर्बाद कर दिया

Mainpuri Ludo Game Dispute: मैनपुरी में 10 मार्च की दोपहर को दिल्हा गांव में सन्नाटा पसरा था. घर में सिर्फ देवर और भाभी मौजूद थे. दोनों लूडो खेल रहे थे. किसी को अंदाजा नहीं था कि यह खेल आखिरी साबित होगा. खेल के दौरान ऋषभ और उसकी भाभी में कहासुनी हुई. बात बढ़ी तो ऋषभ ने भाभी को चिकोटी काट दी. भाभी भड़क गईं. उन्होंने साफ कहा इसकी शिकायत पति से करूंगी. ऋषभ का भाई गुजरात में नौकरी करता था. भाई के गुस्से के डर से ऋषभ घबरा गया.

शिकायत के डर से ऋषभ ने आपा खो दिया. उसने भाभी का बेरहमी से गला दबा दिया. भाभी की मौके पर ही मौत हो गई. गुनाह छुपाने के लिए कातिल ने शातिर चाल चली. उसने मृतका के मोबाइल से सिम गायब कर दी ताकि कोई सुराग न मिले.

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुला राज

शुरुआत में मामला अज्ञात हमले का लगा. पति ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई. लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने खेल बिगाड़ दिया. रिपोर्ट में साफ हुआ कि मौत गला दबाने से हुई है. पुलिस को यकीन हो गया कि कातिल कोई करीबी है. पुलिस ने शक के आधार पर देवर ऋषभ को हिरासत में लिया. पहले तो वह मुकरता रहा. लेकिन जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो वह टूट गया.  उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. 

No comments