Recent Posts

Breaking News

HP News: प्रदेश ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर, लाहुल-स्पीति, कुल्लू, मनाली, चंबा, शिमला, रिकांगपिओ में बरसी आफत

प्रदेश के जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति और जिला कुल्लू की पर्यटन नगरी मनाली के धुंधी क्षेत्र में रविवार को ताजा हिमपात हुआ है। बर्फबारी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। एनएच-003 पर सोलंगनाला से आगे लाहुल तक दो पहिया वाहनों के लिए मार्ग बंद हो गया है। 

बर्फबारी के दौरान पर्यटक वाहन भी बर्फ की हल्की परत पर फंस गए, लेकिन पुलिस और बीआरओ के कर्मचारियों ने पर्यटकों और उनके वाहनों को सुरक्षित निकाला गया। रविवार दोपहर बाद अटल टनल रोहतांग के पास बर्फबारी शुरू हुई और काफी संख्या में पर्यटक लाहुल की तरफ रविवार को निकले थे।

खबर लिखे जाने तक अटल

टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल में दो से तीन इंच, अटल टनल के नोर्थ पोर्टल में भी दो से तीन इंच, सिस्सू में दो इंच, कोकसर में तीन इंच और आसमान के इलाकों में एक से दो इंच के आसपास बर्फबारी हुई थी।

शिंकुला में आधा फुट हिमपात

रोहतांग दर्रा में चार इंच ताजा हिमपात, शिकुंला में आधा फुट, बारालाचा दर्रा में पौने एक फुट ताजा हिमपात हुआ है। लाहुल घाटी में बर्फबारी होने से रविवार स्थानीय लोग घरों में ही दुबके रहे। लाहुल-स्पीति और मनाली पुलिस ने मोर्चा संभाला और पर्यटकों को मनाली की तरफ भेजना शुरू कर दिया।

सडक़ पर फिसलन का खतरा

डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने कहा कि रविवार दोपहर बाद अटल टनल रोहतांग के पास बर्फबारी का क्रम शुरू हुआ। बर्फबारी के कारण सडक़ की स्थिति दोपहिया वाहनों के लिए सुरक्षित नहीं थी। ऐसे में पर्यटकों एवं आम जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सोलंग बैरियर से आगे दोपहिया वाहनों और अन्य सामान्य वाहनों पर रोक लगा दी है।

चंबा में बर्फबारी से गर्म कपड़ों में लिपटे लोग

चंबा। चुराह उपमंडल में रविवार को मौसम के करवट बदलने के साथ ही ऊपरी चोटियों पर बर्फबारी व निचले क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहा। बर्फबारी व बारिश के कारण मौसम में आए बदलाव से ठंड ने फिर से दस्तक दे दी है। 

बर्फबारी व बारिश के कारण ठंड बढने से लोग दोबारा से गर्म कपड़े ओढऩे को मजबूर होकर रह गए हैं। इस बर्फबारी व बारिश से किसान व बागबान के मुरझाए चेहरों पर रौनक लौट आई है। किसान व बागबान बारिश को आगामी फसलों के लिए वरदान मान रहे हैं।

रिकांगपिओ में ताजा बर्फबारी का नजारा

रिकांगपिओ। किन्नौर जिला के प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थल यूला कांडा बर्फबारी से लबालब हो गया है। पांडव काल के दौरान यूला कांडा में बने कृष्ण मंदिर के आसपास का पूरा क्षेत्र बर्फ से सफेद हो गया है। इस समय कृष्ण मंदिर के आसपास के क्षेत्र में आधा फुट से भी अधिक बर्फबारी दर्ज किया गया है। पर्यटन स्थल छितकुल सहित हांगो, नाको व नेसांग आदि कई क्षेत्रों की ऊंची चींटियों पर भी बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है।

No comments