Recent Posts

Breaking News

रिश्वत केस में सस्पेंड होने वाले IAS को बहाली के बाद मिली अब बड़ी जिम्मेदारी, कौन हैं आईएएस अभिषेक प्रकाश?.

 


Who is IAS Abhishek Prakash: साल 2006 बैच के आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश पिछले 1 साल से चर्चाओं में थे. उनको कथित रिश्वत केस के बाद सस्पेंड कर दिया गया था. मगर अब  IAS अभिषेक प्रकाश के लिए अच्छी खबर आई है. IAS अभिषेक प्रकाश को फिर बहाल कर दिया गया है और उनको अब बड़ी जिम्मेदारी भी मिल गई है. बता दें कि कथित रिश्वत केस में फंसने के बाद सरकार ने इस मामले में उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए थे. जांच में सभी तथ्यों को खंगालने के बाद हाल ही में यूपी सरकार ने  उनका सस्पेंशन खत्म कर दिया था, जिसके बाद अब उन्हें बड़ा पद दिया गया है. बता दें कि अब उन्हें सचिव सामान्य प्रशासन के पद पर नियुक्त किया गया है.

IAS अभिषेक प्रकाश निलंबन से पहले इन्वेस्ट यूपी के सीईओ के पद पर तैनात थे जहां उन पर राज्य में निवेश लाने की बड़ी जिम्मेदारी थी. लखनऊ के जिलाधिकारी के रूप में भी उनके कार्यकाल को काफी सक्रिय माना जाता रहा है. अब सामान्य प्रशासन विभाग में सचिव के रूप में उनकी नई पारी पर सबकी निगाहें टिकी हैं.

कौन हैं IAS अभिषेक प्रकाश?

अभिषेक प्रकाश उत्तर प्रदेश के तेजतर्रार अधिकारियों में गिने जाते रहे हैं. बिहार के रहने वाले अभिषेक का जन्म 21 दिसंबर 1982 को हुआ था. उन्होंने आईआईटी रुड़की से बीटेक करने के बाद यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2005 में पूरे भारत में 8वीं रैंक हासिल की थी. वह लखनऊ, बरेली, लखीमपुर खीरी, हमीरपुर और अलीगढ़ जैसे महत्वपूर्ण जिलों में जिलाधिकारी और कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

No comments