Recent Posts

Breaking News

अब LPG सप्लाई बंद होने का डर दिखाकर ठगी, मैसेज के लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल हैक


एलपीजी की कमी से जुड़ी खबरों के चलते साइबर ठग मौके का फायदा उठाकर लोगों को ठग रहे हैं। साइबर ठग एलपीजी सप्लाई बंद होने का डर दिखाकर लोगों को झांसे में फंसा रहे हैं। साइबर ठग लोगों को एलपीजी गैस के फर्जी लिंक भेज कर चपत लगा रहे हैं। 

साइबर ठगों द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल हो जाता था, जिसके बाद शातिर लोगों के बैंक खाते से राशि उड़ा लेते हैं। साइबर सैल शिमला की ओर से साइबर ठगों से बचने के लिए एडवाईजरी जारी की गई है। 

साइबर सैल की ओर से जारी एडवाईजरी में बताया गया है कि हाल ही में साइबर ठग फर्जी मैसेज के झांसे में लोगों को फंसा कर उनका मोबाइल और बैंक अकाउंट हैक कर रहे हैं। शातिर लोगों के मोबाइल पर मैसेज भेज रहे हैं जिसमें लिखा है कि एलपीजी का पेमेंट बाकी है और यदि तुरंत भुगतान नहीं किया गया तो गैस की सप्लाई बंद कर दी जाएगी।

एलपीजी की कमी से जुड़ी खबरों के चलते लोग घबराकर मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक कर रहे हैं। लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल फोन हैक हो रहा और इसके बाद उनके बैंक खाते से कई बार बिना अनुमति पैसे निकालने की रिक्वेस्ट आ रही है। 

साइबर ठग लोगों को फंसाने के लिए अलग-अलग तरह के मैसेज भेज रहे हैं, जैसे एलपीजी गैस की केवाईसी बाकी है, एलपीजी सिलेंडर के लिए आधार लिंक करना बाकी है, एलपीजी सप्लाई जारी रखने के लिए तुरंत पेमेंट जरूरी है। इन मैसेज के साथ खतरनाक लिंक भी भेजे जाते हैं, जिन पर क्लिक करने से मोबाइल और बैंकिंग जानकारी खतरे में पड़ सकती है। डीआईजी साइबर क्राइम रोहित मालपानी ने लोगों से अपील की गई है कि एसएमएस, व्हाट्सऐप या ई-मेल के जरिए मिलने वाले किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें।

No comments