Recent Posts

Breaking News

नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद PM मोदी के 'लूट का ATM' वाले बयान पर अखिलेश का पलटवार, बिना नाम लिए बहुत कुछ कहा

PM Modi and Akhilesh Yadav

UP News: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद उत्तर प्रदेश का सियासी पारा चढ़ गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से  समाजवादी पार्टी पर किए गए तीखे हमले के बाद अब सपा चीफ अखिलेश यादव ने भी पलटवार किया है. पीएम मोदी ने जहां नोएडा को पुरानी सरकारों का लूट का एटीएम बताया तो वहीं अखिलेश यादव ने इसे हार का डर करार देते हुए प्रधानमंत्री का नाम लिए बिना परोक्ष रूप से हमला बोला है.

अखिलेश यादव ने क्या कहा?

अखिलेश ने X पर पोस्टर करते हुए कहा, "हमारे प्रदेश में मेहमान बनकर आए हैं, हम उनको मेहमान मानकर ही सम्मान सहित विदा करेंगे. जाने वालों की बात का बुरा नहीं माना जाता है. जब हार साक्षात् दिखने लगती है तो इंसान को न अपने पद का मान रहता है, न ही अपने कथन पर नियंत्रण. उम्र और पद का मान करना हमारे संस्कार में है और हमेशा रहेगा. सादर विदाई!"

पीएम मोदी ने क्या-क्या कहा था?

'फाइलों में दबा रहा प्रोजेक्ट'

पीएम मोदी ने कहा कि इस एयरपोर्ट को अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने साल 2003 में ही मंजूरी दे दी थी, लेकिन उसके बाद कई वर्षों तक यह परियोजना सिर्फ फाइलों में दबी रही. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र में कांग्रेस और उत्तर प्रदेश की तत्कालीन सरकारों (सपा) ने इस प्रोजेक्ट को आगे नहीं बढ़ने दिया. पीएम ने कड़े शब्दों में कहा, "पहले की सरकारों ने नोएडा को 'लूट का एटीएम' बना दिया था, लेकिन आज वही क्षेत्र यूपी के विकास का इंजन बन चुका है." 

सपा ने प्रोजेक्ट को आगे नहीं बढ़ने दिया

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में यह भी स्पष्ट किया कि 2014 में केंद्र में उनकी सरकार बनने के बाद भी उत्तर प्रदेश की तत्कालीन समाजवादी पार्टी सरकार के समय इस प्रोजेक्ट पर काम आगे नहीं बढ़ पाया था. योगी सरकार आने के बाद ही इस सपने को पंख लगे.

No comments