Recent Posts

Breaking News

छोटा पैकेट बड़ा धमाका है Quinoa, शुगर रोगियों के लिए है बहुत अच्छा अनाज, जरूर करें इसका सेवन …

छोटा पैकेट बड़ा धमाका है Quinoa, शुगर रोगियों के लिए है बहुत अच्छा अनाज, जरूर करें इसका सेवन …

क्या है क्विनोआ?

क्विनोआ को चिनोपोडियम भी कहा जाता है. Quinoa एक साबुत अनाज है, जो मधुमेह के लिए काफी फायदेमंद माना गया है. इसमें मौजूद फाइबर रक्त शर्करा को बढ़ने नहीं देते हैं. यह मधुमेह के दौरान बढ़ते वजन को भी नियंत्रित करता हैं. डायबिटीज पर नियंत्रण करने के लिए आप क्विनोआ का सेवन कर सकते हैं. Quinoa में कार्बोहाइड्रेट भी मौजूद होता है, आप चाहें तो अपनी डाइट में इसे चावल से रिप्लेस कर सकते हैं.

तीन प्रकार का होता है क्विनोआ

Quinoa मुख्य रूप से तीन प्रकार का होता है इसमें सबसे ज्यादा प्रचलित क्विनोआ सफेद रंग का होता है, पर इसके अलावा भी क्विनोआ की दो और किस्‍में हैं. इनमें लाल और काला Quinoa शामिल है. ये तीनों ही तरह के क्विनोआ आयरन और प्रोटीन की भरपूर मात्रा सहेजे होते हैं. इसलिए तीनों ही स्‍वास्‍थ्‍य के लिए बहुत लाभदायक माने जाते हैं.

प्रोटीन का बेस्ट स्रोत

क्विनोआ का प्रोटीन का एक बहुत अच्छा स्रोत है Quinoa में बहुत कम फैट और अच्‍छी मात्रा में प्रोटीन होता है. इसे कंप्लीट प्रोटीन के शाकाहारी स्रोतों में शामिल किया जाता है. इसमें हाइड्रोलाइज्ड पाया जाता है जो बालों के रोम छिद्रों को मजबूत करता है. इस खास प्रोटीन का इस्तेमाल केश संबंधित उत्पादों के निर्माण में भी किया जाता है. इसके अलावा मांसपेशियों की मजबूती के लिए भी क्विनोआ का सेवन करना लाभदायक साबित होता है.

मधुमेह में भी फायदेमंद

Quinoa खून में इंसुलिन के स्तर को संतुलित करता है. जिससे डायबिटीज की समस्या नहीं होती. अगर आप डायबिटीज में बॉर्डर लाइन पर हैं तो आपको क्विनोआ को अपने आहार में जरूर शामिल करना चाहिए.

पाचन में फायदेमंद

क्विनोआ का सेवन करने से आपका मेटाबॉलिजम मजबूत बनाता है, जिससे पाचन संबंधी समस्या दूर हो जाती है. Quinoa में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है, जो मेटाबॉलिजम में सुधार के लिए काफी फायदेमंद है.

हार्ट को रखे हेल्दी

क्विनोआ कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने का मुख्य स्रोत है. Quinoa हृदय स्‍वास्‍थ्‍य को बेहतर करता है. ‘एथेरोस्क्लेरोसिस’ हृदय संबंधी एक रोग है, जो रक्त धमनियों में प्लाक के जमने से पनपता है और प्लाक अत्यधिक कोलेस्ट्रॉल व फैट की वजह से बनते हैं. इसलिए, Quinoa का सेवन कर आप बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित कर सकते हैं. क्विनोआ कोलेस्ट्रॉल फ्री प्रोटीन का बड़ा स्त्रोत है.

No comments