Recent Posts

Breaking News

UP Weather Update: यूपी में 17 मार्च से पलट जाएगा मौसम... अगले 48 घंटे ऐसा रहेगा हाल.

 


UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. उत्तरी पंजाब पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और दक्षिणी हरियाणा के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम बदल गया है. इसके प्रभाव से राज्य के उत्तरी तराई क्षेत्रों और मध्यवर्ती जिलों में बीती रात से ही गरज-चमक के साथ रुक-रुक कर हल्की बारिश हो रही है, जिससे अधिकांश इलाकों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है.

6 मार्च तक बना रहेगा असर

मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान मौसमी तंत्र का प्रभाव 16 मार्च तक बना रहेगा. इस दौरान तराई वाले इलाकों और आसपास के जिलों में पछुआ और पुरवा हवाओं के मेल से बारिश और बादलों की आवाजाही जारी रहेगी.

17-18 मार्च को मिलेगी थोड़ी राहत

16 मार्च के बाद मौसम में बदलाव आएगा. 17 और 18 मार्च को मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है. आसमान साफ होने के कारण इन दो दिनों में तापमान में फिर से थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है, जिससे दिन में हल्की गर्मी महसूस होगी.

19 मार्च से फिर शुरू होगा बारिश का नया दौर

राहत का यह सिलसिला ज्यादा लंबा नहीं चलेगा. विभाग ने चेतावनी दी है कि एक और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 19 मार्च से दस्तक देगा. इसके प्रभाव से पश्चिमी उत्तर प्रदेश से बारिश का एक नया दौर शुरू होगा, जो 21 मार्च तक पूरे प्रदेश में कई स्थानों पर फैल सकता है. इस संभावित बारिश के कारण तापमान में दोबारा गिरावट आएगी और पारा सामान्य के आसपास पहुंच जाएगा.

No comments