Recent Posts

Breaking News

UP Weather Update: यूपी में अभी नहीं रुकेगी बारिश... 21 मार्च को यूपी के इन जिलों में जमकर बरसेंगे मेघ


UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के आसमान पर काले बादलों का डेरा अभी हटने वाला नहीं है. पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमी दबाव के चलते सूबे के कई हिस्सों में 'वेदर इमरजेंसी' जैसे हालात बन रहे हैं. शनिवार, 21 मार्च को पूर्वी और तराई बेल्ट के जिलों में कुदरत का दोहरा प्रहार देखने को मिलेगा, जहां एक तरफ भारी बारिश की चेतावनी है, वहीं दूसरी ओर आधे तूफान की गति से चलने वाली हवाएं जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर सकती हैं. 

इन जिलों में येलो अलर्ट- बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल और तराई क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही और तेज गर्जना के साथ वज्रपात (बजली गिरने) की प्रबल संभावना है. विशेष रूप से आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, अंबेडकर नगर एवं इनके आसपास के इलाकों में मेघ जमकर बरसेंगे। इन जिलों के प्रशासन को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. 

40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी झोंकेदार हवाएं

सिर्फ बारिश ही नहीं, बल्कि तेज हवाओं का टॉर्चर भी प्रदेशवासियों को झेलना पड़ेगा. मौसम विज्ञानियों ने अनुमान जताया है कि देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर और इनके सटे हुए क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं. इतनी तेज गति की हवाएं खड़ी फसलों और कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचा सकती हैं. 

No comments