UPSC टॉपर को दरोगा ने भेजा जेल…पहले खुद ही किया था सम्मानित…अब कहा फर्जी !

बिहार के शेखपुरा जिले में फतेहपुर गांव के एक युवक द्वारा फर्जी यूपीएससी टॉपर बनने का मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी। महुली थाना क्षेत्र के तहत रंजीत कुमार ने अपनी नाम की समानता का फायदा उठाकर खुद को यूपीएससी परीक्षा में सफल बताकर गांव वालों और स्थानीय नेताओं को भ्रमित किया।
रंजीत की बातों पर विश्वास करते हुए शेखपुरा के पूर्व राजद विधायक, माहुली थानाध्यक्ष और अन्य ग्रामीणों ने उसे सम्मानित किया। उसे अंगवस्त्र, वीआईपी ब्रीफकेस और नगद राशि देकर बधाई दी गई। इस घटना की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, जिससे मामला और चर्चा में आ गया।
हालांकि जब रंजीत से यूपीएससी से संबंधित दस्तावेज मांगे गए, तो वह गांव छोड़कर दिल्ली फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद उसे शेखपुरा के आरडी कॉलेज के पास से गिरफ्तार किया। एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार और माहुली थानाध्यक्ष रामप्रवेश कुमार भारती की देखरेख में आरोपी को जेल भेज दिया गया।
यह घटना बिहार में फर्जी आईएस और आईपीएस उम्मीदवारों के सामने आने की पुरानी घटनाओं की याद दिलाती है। शेखपुरा का यह फर्जी यूपीएससी टॉपर अब न सिर्फ जिले और राज्य, बल्कि पूरे देश में चर्चा का विषय बन चुका है।
No comments