Recent Posts

Breaking News

Viral Video: लड़की ने खिलौने की तरह दबोच लिया विशालकाय सांप, वीडियो देख फटी रह जाएंगी आंखें.

  Ladki Ne Saap Ko Pakda: वायरल हो रहे इस वीडियो में दिख रहा है कि एक छोटे-से कमरे में अचानक एक विशालकाय सांप निकल आता है. इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, वहां मौजूद एक लड़की ने बिना किसी डर के सांप को एक झटके में दबोच लिया.

Viral Video: लड़की ने खिलौने की तरह दबोच लिया विशालकाय सांप, वीडियो देख फटी रह जाएंगी आंखें


Snake Rescue Video Viral: सांप चाहे छोटा हो या बड़ा, इस जीव को देखते ही अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं. क्योंकि, अगर इसने काट लिया, तो जान भी जा सकती है. यही वजह है कि इसे देखकर लोग रास्ता बदल लेने में ही खुद की भलाई समझते हैं. लेकिन इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसा वीडियो सनसनी मचा रहा है, जिसे देखकर आप भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाएंगे. इस वायरल वीडियो में एक लड़की ने जिस निडरता से एक खतरनाक सांप को काबू किया, उसने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है.

अक्सर देखा जाता है कि घरों में सांप दिख जाने पर लोग डर के मारे चीखने-चिल्लाने लगते हैं. लेकिन यहां नजारा तो बिल्कुल विपरीत था. वायरल हो रहे इस वीडियो में दिख रहा है कि एक छोटे-से कमरे में अचानक एक बड़ा सांप निकल आता है. इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, वहां मौजूद एक लड़की ने बिना किसी डर के सांप को एक झटके में दबोच लिया.

चौंकाने वाली बात यह नहीं थी कि लड़की ने सांप को पकड़ा, बल्कि हैरानी इस बात की थी कि वह उसे किसी खिलौने की तरह हाथ में लेकर खेलने लगी. लड़की के चेहरे पर जरा भी खौफ नहीं था. लेकिन उसके कॉन्फिडेंस को देखकर लग रहा है कि वह कोई प्रोफेशनल स्नेक कैचर है. 

यह शॉकिंग वीडियो X (पहले ट्विटर) पर @s___marwadi786 हैंडल से शेयर किया गया है. यूजर ने चुटकी लेते हुए कैप्शन में लिखा, हमारे मोहल्ले की लड़कियां छिपकली देखकर छिप जाती हैं, और एक ये है जो सांप से खेल रही हैं. हिम्मत की दाद देनी पड़ेगी. इस वीडियो को अब तक हजारों बार देखा जा चुका है, और कमेंट्स की झड़ी लग गई है. 

एक यूजर ने ज्ञान देते हुए कमेंट किया, डरो मत. यह धामन सांप है. इसमें जहर नहीं होता. दूसरे ने कहा, लड़की इतनी बहादुर है कि सांप भी उसे देखकर पिघल गया. एक अन्य यूजर ने लिखा, इतनी हिम्मत आती कहां से है. एक और यूजर ने कमेंट किया, मुझे तो यह स्नैक कैचर लग रही है. 

अब देखिए वीडियो

No comments