Recent Posts

Breaking News

चार महीने से गायब छात्रा के साथ 10 लोगों ने अलग-अलग जगह किया गैंगरेप, ऑटो ड्राइवर मनीष राजभर ने जो किया वो सुनकर कांप जाएंगे


Gorakhpur Crime: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 14 साल की नाबालिग छात्रा के साथ 10 लोगों ने मिलकर गैंगरेप किया है. स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा पिछले चार महीने से लापता थी. पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि इस दौरान छात्रा को अलग-अलग जगहों पर और होटलों में बंधक बनाकर 10 लोगों ने उसके साथ गैंग रेप किया. इस मामले के सामने आते ही हड़कंप मच गया. पुलिस ने अब तक 4 आरोपियों को जेल भेज दिया है. जबकि अन्य से पूछताछ जारी है.

स्कूल के लिए निकली थी छात्रा और हो गई गायब

ये मामला चौरी-चौरा थाना क्षेत्र का है. कक्षा 9 में पढ़ने वाली 14 साल की छात्रा अपनी मौसी के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी. उसके पिता गुजरात में मजदूरी करते हैं और मां बीमार रहती हैं.1 नवंबर 2025 को छात्रा हमेशा की तरह स्कूल के लिए निकली थी.लेकिन वापस नहीं लौटी.परिजनों की काफी तलाश के बाद जब सुराग नहीं मिला तो 7 नवंबर को पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई.

ऑटो चालक मनीष राजभर बिछाया था जाल

पुलिस की बरामदगी के बाद छात्रा ने जो आपबीती सुनाई वह चौंकाने वाली है. छात्रा ने बताया कि 1 नवंबर को रास्ते में उसे जान-पहचान का ऑटो चालक मनीष राजभर उर्फ मोनू मिला. वह उसे बहला-फुसलाकर एक निर्माणाधीन मकान में ले गया और रेप किया. आरोप है कि इसके बाद उसके दो दोस्तों ने भी छात्रा के साथ रेप किया. वहां से छूटने के बाद डरी-सहमी छात्रा घर जाने के बजाय रामगढ़ताल पहुंच गई. वहां उसे एक दूसरा युवक मिला जिसने मदद का झांसा देकर उसे अपने घर में एक महीने तक कैद रखा और लगातार रेप किया. यही नहीं उस युवक के दोस्तों ने भी छात्रा के साथ रेप किया. 

होटल में बंद करके किया गया रेप

पुलिस जांच और कॉल डिटेल्स से यह चौंकाने वाली जानकारी मिली कि छात्रा को शहर के कई होटलों में भी ले जाया गया था. छात्रा ने कुल 10 लोगों द्वारा रेप किए जाने का जिक्र किया है.पुलिस ने छात्रा का मेडिकल कराया जिसमें रेप की पुष्टि हुई है.

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारियां

एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि सर्विलांस और सीसीटीवी की मदद से छात्रा को 23 मार्च को सकुशल बरामद किया गया. छात्रा के बयान और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 लोगों को हिरासत में लिया. वहीं ऑटो चालक मनीष राजभर, होटल संचालक धर्मराज, समीर और किशन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. बचे हुए 6 आरोपियों से पुलिस की पूछताछ जारी है. पुलिस का कहना है कि इस घिनौने कृत्य में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.

No comments