Recent Posts

Breaking News

दिल तोड़ने से पहले होटल बुलाकर शारीरिक संबंध बनाया, 8 साल तक लखनऊ का अली अमन बताकर खेलता रहा गंदा खेल, ऐसे खुली सच्चाई


लखनऊ के गाजीपुर क्षेत्र से एक गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक युवती ने आरोप लगाया है कि एक युवक ने अपनी पहचान छिपाकर उससे दोस्ती की, शादी का झांसा दिया और कई वर्षों तक उसका यौन शोषण करता रहा. जब सच्चाई सामने आई तो आरोपी ने उसे धमकाना शुरू कर दिया.

पीड़िता महानगर इलाके की रहने वाली है, उन्होंने, 5 अप्रैल को गाजीपुर थाने में इस संबंध में एफआईआर दर्ज कराई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जल्द ही पीड़िता के बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराए जाएंगे.

युवती ने क्या आरोप लगाए

युवती के अनुसार, करीब 8 साल पहले उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी. उस समय उसने अपना नाम "अमन सिंह" बताया था. दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और आरोपी ने शादी का वादा कर संबंध बनाए. हालांकि, जब युवती ने शादी की बात उठाई, तो आरोपी टालमटोल करने लगा और बाद में शादी से इनकार कर दिया.

अमन सिंह निकला अली शेख

जांच के दौरान आरोपी की असली पहचान अली शेख के रूप में सामने आई. पीड़िता का कहना है कि जब उसने इस बारे में सवाल किया तो आरोपी ने कोर्ट मैरिज और हिंदू रीति-रिवाज से शादी का भरोसा देकर उसे शांत करने की कोशिश की. इसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी.

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि 1 अप्रैल को आरोपी ने उसे इंदिरा नगर के एक होटल में बुलाया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया और मारपीट भी की गई.

पुलिस के मुताबिक, आरोपी बढ़ई का काम करता है. गाजीपुर थाना पुलिस ने रेप, मारपीट, धमकी और यौन शोषण से जुड़ी धाराओं में केस दर्ज कर लिया है. फिलहाल आरोपी की तलाश जारी है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.

No comments