Recent Posts

Breaking News

हैवान बना पति! शराब के नशे में पीलीभीत के अमन ने खोया आपा, पत्नी के साथ किया ऐसा कुछ...तुरंत हॉस्पिटल में होना पड़ा भर्ती!


उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में एक कलयुगी पति ने अपनी पत्नी के साथ ऐसी बर्बरता की जिसे सुनकर हर कोई दंग है. शराब के नशे में धुत पति ने मामूली विवाद के बाद अपनी पत्नी की नाक दांतों से काटकर उसे बुरी तरह घायल कर दिया. पीड़िता को गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती कराया गया है.

क्या है पूरा मामला?

यह सनसनीखेज वारदात दियोरिया थाना क्षेत्र के महेशापुर गांव की है. गांव के रहने वाले अमन कुमार का अपनी 30 वर्षीय पत्नी पूजा देवी के साथ विवाद हुआ था. बताया जा रहा है कि अमन शराब के नशे में घर पहुंचा था. जब पूजा ने उसे शराब पीने से मना किया, तो वह आगबबूला हो गया. बात इतनी बढ़ गई कि अमन ने अपना आपा खो दिया और पूजा के चेहरे पर हमला कर उसकी नाक दांतों से काट ली.

अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक

घटना के वक्त पूजा की चीख-पुकार सुनकर घर के लोग मौके पर पहुंचे. लहूलुहान हालत में पूजा को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल के इमरजेंसी डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार तो किया, लेकिन घाव गहरा होने और हालत नाजुक होने के कारण ईएनटी विशेषज्ञों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है.

शक करता था पति

पीड़िता पूजा देवी का आरोप है कि उसका पति उस पर अक्सर शक करता था. वह पहले भी कई बार उसके साथ मारपीट कर चुका है. पूजा ने यह भी बताया कि अमन पहले उसे जान से मारने की कोशिश भी कर चुका है. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया है.

इस मामले में पीलीभीत की एसपी सुकीर्ति माधव का कहना है कि पुलिस घटना की जांच कर रही है. आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है और फरार पति की तलाश के लिए टीमें लगा दी गई हैं.

No comments