Recent Posts

Breaking News

‘वो आई, उसने देखा और ‘जला’ कर चली गई…’ , दूल्हे के प्यार में पागल प्रेमिका ने दुल्हन को दिया तेजाब वाला शगुन!

नई दिल्ली : शादी के घर में मेहंदी की रस्म चल रही थी और माहौल खुशियों से भरा हुआ था। 21 वर्षीय होने वाली दुल्हन के हाथों में मेहंदी लग रही थी और तेज संगीत पर नाच-गाना चल रहा था। इसी दौरान अचानक एक दर्दनाक घटना ने पूरे माहौल को मातम में बदल दिया।

जानकारी के अनुसार, दूल्हे की कथित गर्लफ्रेंड समारोह में पहुंची और दुल्हन पर तेजाब से हमला कर दिया। हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिवार के लोग तुरंत दुल्हन को अस्पताल ले गए। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पीड़िता के चेहरे, आंखों, गर्दन और हाथों पर जलने के निशान हैं और उसका इलाज जीटीबी अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह घटना 14 अप्रैल को इंदिरा विहार स्थित घर में हुई, जहां मेहंदी समारोह चल रहा था। आरोपी और पीड़िता के बीच पहले सामान्य बातचीत हुई थी, लेकिन कुछ ही देर बाद आरोपी ने कथित रूप से बोतल में रखा तेजाब दुल्हन पर फेंक दिया। घटना के बाद परिजनों और मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

जांच में सामने आया है कि आरोपी महिला पिछले कुछ वर्षों से दूल्हे के संपर्क में थी और शादी को लेकर वह नाराज थी। प्रारंभिक जांच में इसे ईर्ष्या और रिश्तों से जुड़ा मामला माना जा रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि तेजाब आरोपी के पास कैसे और कहां से आया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

No comments