Recent Posts

Breaking News

'मैं खूबसूरत और तुम काले हो...डिजर्व नहीं करते'...सोनम रघुवंशी की राह पर चलने वाली प्रियंका की नई कहानी पता चली


मध्य प्रदेश के धार में सोनम रघुवंशी की राह पर चलने वाली प्रियंका पुराहित को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. प्रियंका और उसके मृतक पति देवकृष्ण की शादी 15 साल की उम्र में हुई थी. तब दोनों नाबालिग थे. जब प्रियंका 21 साल की हो गई तब उसका गौना हुआ. यानी तब उसे पति के पास ससुराल भेजा गया. वो जाना नहीं चाहती थी क्योंकि उसका अफेयर गांव के ही कमलेश पुरोहित से चल रहा था.  उसने ससुराल जाने का विरोध किया, फिर भी घर वालों को उसकी विदाई करा दी.

ससुराल यानी गोंदीखेड़ा में आने के बाद वो किसी से सीधे मुंह बात नहीं करती थी. उसका व्यवहार चिढ़चिढ़ा था. देवकृष्ण से अक्सर विवाद करती थी. मृतक की बहन ज्योति ने बताया-  ''भाभी का व्यवहार ऐसा था जैसे उन्हें जबरदस्ती रखा गया है. जैसे ही भैया (देवकृष्ण) कमरे में जाता तो वो चिल्लाने लगती थी. भैया बाहर आ जाता था या मोबाइल में वक्त बिताने लगता था. कई बार कमरे से जोर-जोर लड़ने की आवाजें आती थीं. भाभी भैया को कहती थी कि तुम काले हो...तुम मेरे लायक नहीं हो. मेरे तो कोई हैडसम लड़का डिजर्व करता है. तुम मुझे तलाक दे दो.''

हमे देखते ही भाभी का चढ़ जाता था पारा 

मृतक की बहन ज्योति ने बताया कि भाभी यानी प्रियंका का तो ऐसा था कि वो मुझे और मम्मी को देखकर भड़क जाती थीं. भैया तो उनके थोड़ा पास आ जाए तो पता नहीं उन्हें क्या हो जाता था. वो बिफर पड़ती थीं. भाभी भैया से कहती थी कि तुमने मेरी कौन सी ख्वाहिश पूरी की है. तुम मुझे घुमाने लेकर भी नहीं जाते हो. 

2020 में मुझे पता चला था...भाभी का तो अफेयर है 

ज्योति ने बताया- एक बार साल 2020 में भाभी के मायके में शादी थी. सभी वहीं गए थे. वहीं मैंने पहली बार भाभी को कमलेश के साथ देखा. ऐसा अटपटा लगा कि घर आकर बताया और फिर इस बात का खुलासा हुआ कि भाभी का अफेयर है. अफेयर पहले से चल रहा था. हम लोगों को 2020 में पता चला. इसे लेकर भी भैया ने जब कहा तो भाभी झगड़ने लगी. तू-तड़ाक पर आ गई और गालियां देने लगी. कॉलर तक पकड़ लिया. 

मायके वाले बोले-बीवी है तेरी...मन मार ले 

ज्योति ने बताया-  ''जब भैया ने भाभी के मायके में इस बात की शिकायत की तो उन्होंने कहा- बीवी है तेरी...शक मत कर...जहां तक झगड़े की बात है तो वो तेरे से नहीं लड़ेगी तो किससे लड़ेगी.'' ज्योति के मुताबिक प्रियंका के मायके वाले भी उसके गलत काम का सपोर्ट कर रहे थे. 

अफेयर का खुलासा होते ही हो गया 36 का आकंड़ा 

ज्योति ने बताया कि अफेयर का खुलासा उन्होंने ही किया था इसलिए प्रियंका चिढ़ने लगी. वो बॉयफ्रेंड से बातें करती थी तो छुपछुपकर. कभी खड़की के पास तो कभी रुम बंद करके. मोबाइल भी संभालकर रखने लगी ताकि खुलासा न हो जाए. अधिकतर वो झगड़े करके मायके चली जाती थी. जब भी आती तो कमलेश गांव में टहलता हुआ दिखता था. कई बार तो भाभी खिड़की के पास से कमलेश को देखते हुए उससे बात करती थी. ज्योति का दावा है कि एक बार तो उसने खिड़की पर ये दृश्य खुद देखा था. 

रोती हुई मां ने बताई बहू की काली करतूत 

मृतक की मां लक्ष्मी बाई ने बताया- ''मेरी बहू हमेशा विवाद करती रहती थी. हमेशा मायका में ही रहती थी. यहां 4 दिन के लिए आती थी तो, वहां 15 दिन रहती थी. फोन पर भी झगड़ा करती रहती थी. चैन से नहीं रहने देती थी. उसके पहले भी उसने हाथापाई की थी. ये सब करके वो अपने घर चली गई. उसके बाद समाजजन उसको लेकर आए फिर भी उसका व्यवहार नहीं बदला.'' बेटे के गम में टूट चुकी मां ने बहू के लिए फांसी की मांग की है. 

क्या है पूरा मामला?

धार के गोंदीखेड़ा में मिर्च कारोबारी देवकृष्ण पुरोहित का मर्डर हो गया. पत्नी ने बताया कि आधी रात 3-4 लोग आए थे. प्रियंका का दावा है कि उसे बंधक बनाकर दूसरे कमरे में ले जाया गया. लुटेरों ने पति का कत्ल कर दिया और 3 लाख के जेवर-50 हजार रुपए कैश लेकर फरार हो गए. इधर पुलिस की जांच में असली कहानी पता चल गई. प्रियंका और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि सुपारी किलर सुरेंद्र फरार है. पूरी कहानी डिटेल में पढ़ने के लिए नीचे वाले लिंक पर जाएं...

No comments