मां हो तो ऐसी! सगे बेटे को खुद पहुंचाया जेल, कलयुगी जेठ ने दो बहुओं के साथ पार की थी बेशर्मी की हदें

जोधपुर : राजस्थान के जोधपुर से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति ने अपने ही परिवार की मर्यादा को तार-तार कर दिया। करीब 15 साल पहले हुई इस घटना में आरोपी ने अपने छोटे भाई की पत्नी के साथ दुष्कर्म किया और दूसरे भाई की पत्नी के साथ भी जबरदस्ती करने की कोशिश की। अब इस मामले में कोर्ट ने उसे दोषी ठहराते हुए 10 साल के कठोर कारावास और 85 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
यह मामला वर्ष 2021 का है, जिस पर विशेष न्यायालय (पॉक्सो कोर्ट) के जज डॉ. दुष्यंत दत्त ने फैसला सुनाया। अदालत ने अपने विस्तृत फैसले में कहा कि जो व्यक्ति अपने ही परिवार की महिलाओं पर बुरी नजर रखता है, वह समाज के लिए खतरा है।
पीड़िता के अनुसार, 10 मार्च 2021 को वह खेत में गई थी, तभी आरोपी, जो उसका जेठ था, पीछे से आया और जबरन दुष्कर्म किया। डर के कारण उसने यह बात किसी को नहीं बताई। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने 4 जुलाई 2021 की रात दूसरी वारदात की कोशिश की, जब उसने अपने दूसरे भाई की पत्नी के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी वहां से फरार हो गया।
दूसरी घटना के बाद 6 जुलाई 2021 को पीपाड़ शहर थाने में मामला दर्ज कराया गया। जांच के बाद पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य जुटाकर केस अदालत में पेश किया। इस मामले में सबसे अहम गवाही आरोपी की मां ने दी, जिन्होंने बेटे के खिलाफ बयान देते हुए उसे आदतन अपराधी बताया। अदालत ने उनके साहस की सराहना की और दोनों पीड़िताओं को मुआवजा दिलाने के निर्देश भी दिए हैं।
No comments