Recent Posts

Breaking News

सावधान! वजन घटाने वाली दवाएं हो सकती हैं घातक…जाने साइड इफेक्ट

पिछले कुछ वर्षों में वजन घटाने वाली दवाओं का इस्तेमाल तेजी से बढ़ गया है। बाजार में कई ऐसी दवाएं आसानी से उपलब्ध हैं, जिन्हें लोग मोटापा कम करने के लिए ले रहे हैं। हालांकि, ये दवाएं सामान्य तौर पर डॉक्टर की देखरेख में, खासकर डायबिटीज के मरीजों को ही दी जाती हैं। हाल ही में भारतीय औषधि नियंत्रक जनरल (डीसीजीआई) ने जीएलपी-1 क्लास की वजन घटाने वाली दवाओं की बिक्री और प्रचार पर सख्ती से निगरानी शुरू की है। यह एक एंटी-डायबिटिक ड्रग है, और बिना डॉक्टर की सलाह के सेवन करने पर गंभीर नुकसान हो सकता है। आइए जानते हैं इन दवाओं के नुकसान और सेहत के लिए खतरे।

वजन घटाने वाली दवाओं के नुकसान

फोर्टिस एस्कॉर्ट हार्ट इंस्टीट्यूट के चेयरमैन डॉक्टर अशोक सेठ बताते हैं कि ये डायबिटिक दवाएं सामान्य वजन घटाने के लिए गलत तरीके से इस्तेमाल की जा रही हैं। लोग इन्हें ऑनलाइन खरीदकर कॉस्मेटिक कारणों से खा रहे हैं। लेकिन इनका सेवन गंभीर साइड इफेक्ट्स भी ला सकता है।

प्रमुख साइड इफेक्ट्स:

  • उल्टी और मतली
  • पेट में गैस या सूजन
  • इंटेस्टाइन की समस्याएं
  • पैनक्रियास संबंधी जटिलताएं
  • गॉल ब्लैडर की बीमारियां
  • थायरॉइड कैंसर का जोखिम

अन्य प्रभाव:

  • सिरदर्द
  • अत्यधिक उत्तेजना
  • उच्च रक्तचाप
  • अनिद्रा
  • तेज या अनियमित हार्टबीट
  • शरीर में कंपन

इन दवाओं का सेवन करने से वजन तो घटता है, लेकिन छोड़ने के बाद वजन जल्दी बढ़ने लगता है। इसके अलावा, शरीर में प्रोटीन और मांसपेशियों की कमी भी हो सकती है। इसलिए डॉक्टर की सलाह के बिना इन दवाओं का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए खतरा है।

No comments