पत्नी को मारने चला था डंडा, बीच में आए मासूम बेटे की ले ली जान!

मध्य प्रदेश : मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बमनौरा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां घरेलू विवाद के बीच एक पिता ने अपने ही चार साल के बेटे की जान ले ली। जानकारी के अनुसार, आरोपी पिता लखन सिंह नशे की हालत में घर पहुंचा और किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद करने लगा। देखते ही देखते यह विवाद मारपीट में बदल गया और उसने लाठी-डंडों से पत्नी पर हमला करना शुरू कर दिया।
मां को बचाने के लिए मासूम बेटा बीच में आ गया, लेकिन नशे में चूर पिता ने उसे भी नहीं बख्शा और उसी डंडे से उस पर वार कर दिया। इस हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
No comments