Recent Posts

Breaking News

'मेरा गुस्सा बेकाबू हो गया...' देहरादून के DAV कॉलेज में गाली-गलौज पर मासूम शर्मा ने माफी मांगते हुए बताई विवाद की पूरी कहानी



Masoom Sharma Dehradun controversy: देरहादून के डीएवी (पीजी) कॉलेज में हुए विवाद के बाद हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. छात्र प्रतिनिधि प्रांचल नौनी ने देहरादून के डालनवाला पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी. आपको बता दें कि मासूम शर्मा पर डीएवी (पीजी) कॉलेज में आयोजित छात्रसंघ कार्यक्रम के दौरान मंच से अभद्र भाषा और मां-बहन की गाली देने का आरोप लगा है. ऐसे में लगातार उनके खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की जा रही थी. विवाद बढ़ता देखे मासमू शर्मा ने मामले में माफी मांगते हुए अब घटना को लेकर चौंकाने वाली बात बताई है.

इन धाराओं पर दर्ज हुआ केस

पुलिस ने इस मामले में बीएनएस की धारा 296 (सार्वजनिक स्थान पर अश्लील कृत्य और गीत), धारा 352 (शांति भंग करने के इरादे से अपमान), धारा 79 (महिला की गरिमा को ठेस पहुँचाना) और धारा 351(3) यानी आपराधिक धमकी के तहत मुकदमा दर्ज किया है. शिकायतकर्ता का आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान मासूम शर्मा ने सैकड़ों छात्र-छात्राओं और छोटे बच्चों के सामने बार-बार गालियों का प्रयोग किया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विधायक उमेश कुमार की सफाई

इस विवाद के दौरान मंच पर खानपुर विधायक उमेश कुमार भी मौजूद थे. उन्होंने अपनी सफाई में कहा कि शैक्षिक संस्थान के मंच पर गाली-गलौज करना बेहद निंदनीय है. विधायक ने बताया कि उन्होंने गायक से दो बार माइक छीनने की कोशिश की थी, लेकिन मासूम शर्मा ने उनका हाथ झटक दिया. 

पुलिस कर रही मामले की जांच

इस मामले को लेकर देहरादून एसपी सिटी प्रमोद कुमार का भी बयान सामने आया है. उन्हाेंने बताया कि हरियाणवी लोक गायक मासूम शर्मा का स्टेज से गाली गलौज करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग करने का मामला सामने आया है. मामले में डालनवाला पुलिस द्वारा सभी तथ्यों पर विस्तृत जांच की जा रही है. जांच के दौरान प्रकाश में आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

माफी मांगते हुए बाताई पूरी कहानी

मामला तूल पकड़ने के बाद मासूम शर्मा ने एक वीडियो जारी किया है. इसमें उन्होंने उत्तराखंड के लोगों से माफी मांगी है. उन्होंने कहा कि वे उत्तराखंड के लोगों से बहुत प्यार करते हैं और हर 15 से 20 दिन में हरिद्वार आते रहते हैं. उन्होंने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि कॉलेज में इतना समर्थन देखकर उनका गुस्सा और भी बेकाबू हो गया था, क्योंकि एक गैंगस्टर उनके पीछे पड़ा हुआ है. उन्होंने बताया कि वो गैंगस्टरपीछा करते हुए हरियाणा से देहरादून तक पहुंच गया.


No comments