Recent Posts

Breaking News

HP News: ‘खूनी मोड़’ बना जान का दुश्मन, ढलियारा में आए दिन हो रहे हादसे, कई लोग बने मौत का शिकार


कांगड़ा जिला के राष्ट्रीय राजमार्ग 503 (मुबारिकपुर-रानीताल) पर ढलियारा के समीप शुक्रवार को खूनी मोड़ पर आए दिन बड़े हादसे होने से कई लोगों की जान चली गई है। कुछ दिन पहले भी सैलानियों से भरी बस मोड़ काटते वक्त हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। सडक़ किनारे मिट्टी के ढेर होने से बस उससे रुक गई अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। 

शुक्रवार को खूनी मोड़ पर एक बार फिर दर्दनाक सडक़ हादसा हो आया। इसमें ट्रैक्टर ट्रॉली खाई में गिरने से तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 19 अन्य घायल हो गए। घायलों का सिविल अस्पताल देहरा में इलाज चल रहा है। छह घायलों को टांडा अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, हादसा ब्रेक फेल होने के कारण हुआ है।

पंजाब के श्रद्धालु चिंतपूर्णी मंदिर में दर्शन करके ज्वालाजी मंदिर जा रहे थे। जिस जगह ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, वहां अकसर हादसे होते रहते है। इसलिए, यह जगह खूनी मोड़ नाम से भी मशहूर है। यहा पर सडक़ यू-शेप में है। हालांकि, सडक़ किनारे क्रैश बैरियर भी लगे थे। 

मगर ट्रैक्टर ट्रॉली इन्हें तोड़ते हुए सडक़ से नीचे पलट गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से सभी घायलों को खाई से निकाला और अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद देहरा पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे वाहन चलाते समय ओवरलोडिंग से बचें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें। विशेषकर पहाड़ी एवं घुमावदार मार्गों पर सावधानी बरतें।

No comments