थार में बैठकर बर्तन मांजने आती थी पारो, गर्लफ्रेंड को विधायक बनाने की सनक में काली कमाई करने वाले पूर्व SDPO की नई कहानी पता चली
बिहार के किशनगंज के पूर्व एसडीपीओ गौतम कुमार के मामले ने पुलिस महकमे में मानिए हड़कंप मचा रखा है. आय के अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में आर्थिक अपराध ईकाई(EOW) ने 31 मार्च को उन्हें सस्पेंड कर दिया था और जैसे-जैसे इस मामले की जांच आगे बढ़ रही है तो कई खुलासे हो रहे है. इस मामले में यह बात सामने आई है कि किशनगंज के पूर्व SDPO गौतम अपनी गर्लफ्रेंड को विधायक बनाने के लिए यह काली कमाई कर रहा था. साथ ही पारो को लेकर भी कई चौंकाने वाले खुलासे हुए है. विस्तार से जानिए मामले की पूरी कहानी.
जांच शुरू होते ही फरार हुई पारो
गौतम कुमार की नौकरानी पारो को लेकर इस मामले में कई खुलासे हुए है. कहा जा रहा है कि पारो थार से ही गौतम कुमार के यहां काम करने जैसे बर्तन मांजने और झाडू-पोझा करने आती थी. हालांकि जब से इस मामले की जांच शुरू हुई तब से ही गौतम कुमार की नौकरानी पारो फरार है. लेकिन इसी बीच पारो से जुड़े कई फोटोज-वीडियो वायरल हुई, जिसने उसको फिर एक बार चर्चा में ला दिया है. कई वीडियोज में वह थार गाड़ी के साथ दिख रही है, किसी में बुलेट बाइक तो किसी वीडियो में वह हाथों में लाखों रुपए लेकर लहराते हुए नजर आ रही है. फिलहाल पुलिस पारो को ढूंढने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.
पारो ही करती थी सारी डील, SDPO नहीं टालता था कोई बात
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पारो ने SDPO साहब के साथ रहते-रहते करोड़ों की संपत्ति बना ली है. बताया जा रहा है कि गौतम कुमार की सारी डीलिंग पारो ही करती थी. वहीं गौतम कुमार पारो से इस कदर प्रभावित थे कि वो पारो की हर बात मान लेते थे और किसी भी बात को नहीं टालते थे. इसी का पूरा फायदा पारो ने बखूबी उठाया और धीरे-धीरे करते हुए करोड़ों रुपए की संपत्ति बना ली. हालांकि विभाग की कार्रवाई के वह परिवार के साथ फरार है.
गर्लफ्रेंड को विधायक, खुद राजनीति में एंट्री
EOW की जांच में कई और चौंकाने वाले खुलासे हुए है. मिली जानकारी के मुताबिक गौतम अपनी एक महिला मित्र(गर्लफ्रेंड) को विधायक बनाने के लिए काली कमाई कर रहा था. वह अपनी गर्लफ्रेंड को किशनगंज से विधायक की चुनाव लड़ाने की तैयारी कर रहा था. साथ ही 2030 में गौतम खुद की रिटायरमेंट के बाद राजनीति में उतरने का सपना देख रहा था. लेकिन उससे पहले ही सारा भंडा फूट गया.
खुद के नाम पर नहीं खरीदी एक भी जमीन
जांच में यह बात भी सामने आई है कि गौतम कुमार इतना शातिर था कि उसने अपने नाम पर एक इंच भी जमीन नहीं खरीदी. उसने पूर्णिया में 16 प्लॉट खरीदे, जिनमें 7 गर्लफ्रेंड, 4 पत्नी, 3 सास और 1 बेटे के नाम पर हैं. सिलीगुड़ी के मिरिक में उसका चाय बागान और बंगला भी मिला है. ईओयू को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में दो मंजिला इमारत का पता चला है, जिसे 10 जुलाई 2025 को गौतम ने अपनी गर्लफ्रेंड के नाम रजिस्टर कराया था. बागडोगरा रजिस्ट्री ऑफिस से इसके कागजात मिले हैं.
No comments