Recent Posts

Breaking News

UP Weather Update: यूपी में मौसम विभाग ने दिया भीषण अपडेट... अगले 24 घंटे के अंदर इन जिलों में गिरेंगे ओले


UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट ले रहा है. मौसम विभाग (IMD) के ताजा बुलेटिन के अनुसार, 7 अप्रैल 2026 की सुबह से अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश और ओलावृष्टि होने का अनुमान है. विभाग ने विशेष रूप से पश्चिमी यूपी के जिलों के लिए चेतावनी जारी की है, जहाँ तेज हवाओं के साथ बड़े ओले गिर सकते हैं.

मौसम विभाग ने 07-04-2026 की सुबह 08:30 बजे से अगले दिन सुबह तक के लिए जिन जिलों को चिह्नित किया है, वहां ओलावृष्टि की संभावना सबसे अधिक है:

बिजनौर, मेरठ, बागपत, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मथुरा, सहारनपुर, आगरा, फिरोजाबाद, शामली एवं आसपास के इलाकों में.

इन जिलों में बारिश की चेतावनी

अलीगढ़, अमरोहा, बदायूं, बरेली, बिजनौर, बुलंदशहर, हापुड़, कासगंज, मेरठ, बागपत, मुरादाबाद, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, गौतम बुद्ध नगर, पीलीभीत, रामपुर, मथुरा, हाथरस, सहारनपुर, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, संभल, शाहजहांपुर, शामली, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में।

किसानों की बढ़ी चिंता

अप्रैल के महीने में होने वाली यह ओलावृष्टि फसलों के लिए काल साबित हो सकती है. खेतों में खड़ी और खलिहानों में रखी गेहूं व अन्य रबी की फसलों को इससे भारी नुकसान होने की आशंका है. कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि यदि फसल कट चुकी है, तो उसे सुरक्षित स्थानों पर ढक कर रखें.

तेज हवाओं और गरज-चमक का कहर

ओलों के साथ-साथ इन क्षेत्रों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण वायुमंडल में अचानक आए बदलाव से यह स्थिति बन रही है. प्रशासन ने लोगों को सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे शरण न लें.

No comments