Recent Posts

Breaking News

UP Weather Update: यूपी में बारिश की खबरों के बीच अब पलट जाएगा मौसम… ऐसा रहेगा हाल


UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में सुहावने मौसम का दौर अब खत्म होने वाला है. मौसम विभाग ने आगामी एक सप्ताह के लिए चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि प्रदेश में गर्मी का तीखा प्रहार शुरू होने जा रहा है. आने वाले दिनों में राजधानी लखनऊ समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 40°C के पार पहुंचने की संभावना है.

पछुआ हवाओं का दौर होगा कम

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले तीन दिनों में तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. हालांकि अभी भी कई जगहों पर पारा सामान्य से नीचे है. लेकिन यह राहत ज्यादा दिन नहीं टिकेगी. वर्तमान में चल रही 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज पछुआ हवाओं की गति 12 अप्रैल के बाद धीमी पड़ जाएगी. इससे वातावरण में उमस और तपिश बढ़ेगी.

क्यों बढ़ेगी इतनी गर्मी?

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में कोई भी नया मौसम तंत्र सक्रिय नहीं है.आसमान बिल्कुल साफ और मौसम शुष्क रहने के कारण सूरज की किरणें सीधे असर डालेंगी. इसके चलते तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की और क्रमिक वृद्धि होगी.

लखनऊ समेत कई जिलों में लू जैसे हालात

विभाग ने अनुमान जताया है कि इस क्रमिक बढ़ोतरी के कारण अगले हफ्ते के अंत तक लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के स्तर को पार कर जाएगा. ऐसे में दोपहर के वक्त लोगों को भीषण गर्मी और लू जैसे अहसास का सामना करना पड़ सकता है.

No comments