Recent Posts

Breaking News

छत्तीसगढ़ में रूह कंपा देने वाली हैवानियत! शराबी पति ने गर्भवती पत्नी को बेरहमी से पीटा, प्राइवेट पार्ट में डाला 10 इंच का ब्लेड; पेट में भ्रूण की भी मौत

सरगुजा : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक ऐसा खौफनाक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए। यहां एक कसाई बन चुके पति ने मानवीय संवेदनाओं और रिश्तों का कत्ल करते हुए अपनी 23 वर्षीय गर्भवती पत्नी की ऐसी बेरहमी से हत्या की कि सुनने वालों के होश उड़ गए। सनकी पति ने पहले अपनी पत्नी को जानवरों की तरह पीटा और फिर हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए उसके निजी अंग (प्राइवेट पार्ट) में लोहे का 10 इंच लंबा धारदार औजार ‘हेक्सॉ ब्लेड’ डाल दिया। इस खौफनाक वारदात के कारण अत्यधिक खून बहने से महिला और उसके पेट में पल रहे मासूम बच्चे की तड़प-तड़प कर मौत हो गई। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

4 साल की मासूम बेटी बनी चश्मदीद, उसी ने पुलिस के सामने खोला पिता का खौफनाक राज

इस पूरी मर्मांतक घटना की सबसे दर्दनाक बात यह है कि जब आरोपी इस हैवानियत को अंजाम दे रहा था, तब उसकी 4 साल की मासूम बेटी सब कुछ अपनी आंखों से देख रही थी। वह अपनी मां को बचाने के लिए रोती-बिलखती रही, लेकिन कलयुगी पिता का दिल नहीं पसीजा। बाद में इसी चार साल की मासूम बच्ची ने ही पुलिस को अपनी मां के साथ हुई इस बर्बरता की पूरी सच्चाई बताई। पुलिस की कड़ी पूछताछ में आरोपी ने भी अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी की पहचान प्रदीप अगरिया के रूप में हुई है, जिसने अपनी पत्नी हीराबाई को इस खौफनाक मौत के घाट उतारा।

वारदात को एक्सीडेंट का रूप देने की थी साजिश, अस्पताल में झूठी कहानी सुनाकर हुआ फरार

पुलिस के अनुसार, आरोपी प्रदीप अगरिया बेहद शातिर है। जब अत्यधिक पिटाई और प्राइवेट पार्ट में लोहे की ब्लेड डालने के कारण हीराबाई लहूलुहान होकर बेहोश हो गई, तो आरोपी ने कानून से बचने के लिए एक सोची-समझी साजिश रची। वह गंभीर रूप से घायल पत्नी को अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गया। वहां उसने डॉक्टरों को गुमराह करने के लिए एक मनगढ़ंत कहानी सुनाई कि उसकी पत्नी सड़क हादसे (एक्सीडेंट) में घायल हो गई है। हालांकि, डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद ही महिला को मृत घोषित कर दिया। जैसे ही आरोपी प्रदीप को पता चला कि उसकी पत्नी मर चुकी है, वह डॉक्टरों को चकमा देकर अस्पताल से रफूचक्कर हो गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला राज, 3 महीने की गर्भवती महिला के शरीर पर थे चोट के 17 निशान

आरोपी के भागने के बाद जब मृतका के मायके वाले अस्पताल पहुंचे, तब अगले दिन शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आते ही डॉक्टरों और पुलिस के भी पैरों तले जमीन खिसक गई। अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के पोस्टमॉर्टम सर्जन डॉ. संतु बाग ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि मृतका हीराबाई तीन महीने की गर्भवती थी। उसके शरीर पर बेरहमी से पिटाई के लगभग 17 गंभीर बाहरी चोटों के निशान थे। सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि महिला के प्राइवेट पार्ट से लोहे की लगभग 10 इंच लंबी हेक्सॉ ब्लेड बरामद की गई, जिसे निकालकर फॉरेंसिक जांच के लिए पुलिस को सौंप दिया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, अंदरूनी अंगों के कटने और अत्यधिक रक्तस्राव (ब्लिडिंग) के कारण महिला और उसके गर्भस्थ शिशु की मौत हुई।

5 साल पहले हुआ था प्रेम विवाह, पर शराब के नशे में अक्सर करता था मारपीट

स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि प्रदीप अगरिया और हीराबाई की शादी लगभग पांच साल पहले हुई थी। दोनों ने समाज के खिलाफ जाकर प्रेम विवाह (लव मैरिज) किया था और शुरुआत में सब कुछ ठीक था। लेकिन कुछ समय बाद ही प्रदीप को शराब की लत लग गई। वह अक्सर शराब के नशे में धुत होकर घर आता था और छोटी-छोटी बातों पर अपनी पत्नी हीराबाई के साथ बेरहमी से मारपीट करता था। मृतका के परिजनों की शिकायत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने हत्या की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी प्रदीप को सलाखों के पीछे भेज दिया है।

No comments