‘जो सियानी घोष का सिर काटकर लाएगा, उसे 1 करोड़ दूंगा’, टीएमसी सांसद के बयान पर मचा बवाल

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद नगर पालिका अध्यक्ष और भाजपा नेता डॉ. प्रदीप दीक्षित का एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह तृणमूल कांग्रेस सांसद सयानी घोष का सिर काटने पर एक करोड़ रुपये का इनाम देने की बात कहते दिखाई दे रहे हैं।
यह मामला उस समय सामने आया जब हिंदू संगठनों ने कथित तौर पर भगवान शिव और शिवलिंग को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट के विरोध में प्रदर्शन आयोजित किया था।
विरोध प्रदर्शन के दौरान दिया बयान
जानकारी के अनुसार, सिकंदराबाद के मोहल्ला कायस्थवाड़ा में हिंदू संगठनों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा था। आरोप है कि सांसद सायोनी घोष ने सोशल मीडिया पर भगवान शिव और शिवलिंग को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट साझा की थी, जिससे हिंदू समाज की भावनाएं आहत हुईं।
इसी प्रदर्शन के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. प्रदीप दीक्षित ने मंच से संबोधित करते हुए कथित तौर पर कहा कि “जो भी व्यक्ति सायोनी घोष का सिर काटकर लाएगा, उसे एक करोड़ रुपये का इनाम दिया जाएगा।”
इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है।
विपक्ष ने जताई कड़ी आपत्ति
विवादित बयान को लेकर विपक्षी दलों और स्थानीय लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा कि भाजपा नेताओं के ऐसे बयान उनकी मानसिकता को उजागर करते हैं।
उन्होंने कहा, “यह बयान बताता है कि भाजपा महिला सशक्तीकरण को लेकर कितनी गंभीर है। सार्वजनिक मंच से किसी महिला सांसद के खिलाफ इस तरह की भाषा बेहद आपत्तिजनक है।”
पुलिस ने कहा- शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई
मामले पर कोतवाली प्रभारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि यदि इस संबंध में शिकायत मिलती है तो जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
पालिका अध्यक्ष ने दी सफाई
विवाद बढ़ने के बाद डॉ. प्रदीप दीक्षित ने सफाई देते हुए कहा कि वह स्वयं शिवभक्त हैं और अपने आराध्य का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकते।
हालांकि उन्होंने यह दावा किया कि उन्होंने किसी का सिर काटने पर इनाम देने की घोषणा नहीं की। उनके मुताबिक, किसी व्यक्ति ने वीडियो को एडिट कर बयान को तोड़-मरोड़ कर वायरल किया है।
फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
No comments