पिता बना हैवान! मना करने पर भी फोन पर बात करती थी बेटी, कर डाले 6 टुकड़े, ट्रेन में भेज दी लाश

लखनऊ, कुशीनगर। लखनऊ रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन के अंदर किशोरी के शव के टुकड़े मिलने से पूरे उत्तर प्रदेश में सनसनी फैल गई है। इस जघन्य हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि हत्या का आरोप लड़की के अपने पिता पर है, जिसने कथित तौर पर “हिंदू लड़के से बातचीत” के शक में अपनी ही बेटी की जान ले ली।
ट्रेन के स्लीपर कोच में मिला लावारिस बॉक्स, खुलते ही कांप उठा स्टेशन
घटना उस समय सामने आई जब छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में एक संदिग्ध बॉक्स मिला। पहले इसे सामान्य लावारिस सामान समझा गया, लेकिन जब पुलिस ने जांच की तो उसके अंदर से किशोरी का शव मिला। शव को कई हिस्सों में काटकर अलग-अलग पैक किया गया था।
CCTV फुटेज से खुला राज, आरोपी निकला पिता
रेलवे और जीआरपी की जांच में CCTV फुटेज खंगाले गए, जिसमें संदिग्ध लोगों को बॉक्स लेकर ट्रेन में चढ़ते हुए देखा गया। जांच आगे बढ़ी तो पुलिस आरोपी तक पहुंची, जो कोई बाहरी अपराधी नहीं बल्कि मृतका का पिता निकला।
‘हिंदू लड़के से बातचीत’ बना हत्या की वजह का शक
पुलिस के अनुसार आरोपी बिग्गन अंसारी को शक था कि उसकी 16 वर्षीय बेटी एक हिंदू लड़के से फोन पर बात करती थी। इसी बात को लेकर उसने कई बार बेटी को रोका और धमकाया भी, लेकिन जब वह नहीं मानी तो उसने यह खौफनाक कदम उठाया।
पहले से बनी थी साजिश, परिवार को भेजा गया था बाहर
जांच में सामने आया है कि यह हत्या अचानक नहीं बल्कि पूरी योजना के तहत की गई थी। वारदात से कुछ दिन पहले ही आरोपी ने पत्नी और बच्चों को रिश्तेदारों के घर भेज दिया था, ताकि घर खाली रहे और घटना को अंजाम दिया जा सके।
शव के किए गए टुकड़े, अलग-अलग जगह फेंके गए अंग
पुलिस के मुताबिक हत्या के बाद शव को छह हिस्सों में काटा गया। सिर को गांव के तालाब में फेंका गया, जबकि हाथ-पैर और अन्य हिस्सों को अलग-अलग पैक कर बॉक्स और बैग में रखा गया। बाद में इन्हें ट्रेन के जरिए लखनऊ भेजने की कोशिश की गई।
ट्रेन में लाकर बॉक्स छोड़ा गया, ताकि सबूत मिट सकें
आरोप है कि आरोपी और उसके साथी ई-रिक्शा से बॉक्स लेकर स्टेशन पहुंचे और उसे ट्रेन के स्लीपर कोच में छोड़ दिया। उनका मकसद था कि भीड़भाड़ में शव का पता न चले और मामला दब जाए।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
जीआरपी अधिकारियों के अनुसार मामले में मुख्य आरोपी बिग्गन अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही मृतका के सिर सहित अन्य हिस्सों की बरामदगी भी की जा चुकी है। पुलिस अब अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।
पूरे इलाके में आक्रोश, जांच जारी
इस निर्मम हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। स्थानीय लोग आरोपियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच में जुटी है।
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एसपी जीआरपी रोहित मिश्रा ने बताया कि इस घटना का खुलासा करने के लिए तीन टीम में गठित की गई थी। इस दौरान आरोपी पिता, बुआ और फूफा को गिरफ्तार किया गया है। खुलासा करने वाली टीम को 25000 का इनाम घोषित किया गया है।
No comments