7 मई को हुई थी शादी, 10 दिन बाद ससुराल से मायके आई दुल्हन ने कर लिया सुसाइड

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। थाना मरका क्षेत्र के ग्राम अधाव में गांव के बाहर एक पेड़ से युवक और युवती के शव लटके मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
सुबह ग्रामीणों ने देखा भयावह दृश्य
गांव अधाव में सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने पेड़ पर दो शव लटके देखे, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई।
7 दिन पहले हुई थी युवती की शादी
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृत युवती की शादी इसी महीने 7 मई को हुई थी। शादी के बाद वह कुछ समय के लिए अपने मायके आई हुई थी। परिजनों के अनुसार, रात में वह सज-संवरकर घर से बाहर निकली थी, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी।
युवक के साथ लटके मिले शव
पुलिस के अनुसार, युवती का शव गांव के ही एक युवक के साथ एक ही पेड़ से लटका मिला। घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है और गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
पुलिस और फोरेंसिक टीम की जांच
सूचना पर थाना मरका पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही फोरेंसिक टीम और फील्ड यूनिट ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
ASP ने दी जानकारी
एएसपी बांदा शिवराज ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।
गांव में तनाव और चर्चा का माहौल
घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा और तनाव का माहौल है। लोग इस दर्दनाक घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। पुलिस ने कहा है कि हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी।
No comments