हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव की तस्वीर साफ, 70,224 प्रत्याशी मैदान में, पंचायत चुनाव में 15,708 ने वापस लिए नाम

हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर अब तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है। प्रदेशभर में कुल 86,725 उम्मीदवारों ने पंचायत चुनावों के लिए अपने नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। निर्वाचन अधिकारिेयों के द्वारा इनमें से 793 नामांकन पत्र पूरी जांच के बाद खारिज किए गए थे जबकि 15,708 प्रत्याशियों ने नामांकन वापस ले लिए।
इसके बाद अब कुल 70,224 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार पंचायत चुनाव के लिए मतदान 26, 28 और 30 मई को मतपेटियों के माध्यम से कराया जाएगा। पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के चुनाव परिणाम 31 मई को घोषित किए जाएंगे।

मंडी में सबसे ज्यादा
प्रदेश में हर जिला में नाम वापसी की बता की जाए तो मंडी में 2837, शिमला 2495, सिरमौर 2017, कांगड़ा 1805, कुल्लू 1693, सोलन 1398, चंबा 1128,ऊना 859, बिलासपुर 558, हमीरपुर 484, किन्नौर 369, लाहुल-स्पीति 65 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापिस लिए हैं।
No comments