मृत समझकर कराया पोस्टमार्टम… जब कब्रिस्तान दफनाने पहुंचे तो वो जिंदा घूमता मिला

Balrampur : उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में उतरौला में एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस द्वारा जिस युवक को मृत मानकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, पोस्टमार्टम होने के बाद जब उसे लेकर कब्रिस्तान दफन करने पहुंचे तो वह युवक बाद में जीवित हालत में बाजार में घूमता मिला। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पूरे मामले की चर्चा होने लगी।
मामला पटेल नगर का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, पटेल नगर निवासी शमीम ने बताया कि शनिवार को उतरौला पुलिस ने उन्हें सूचना दी थी कि उनके भाई मुस्तफा की मौत हो गई है और उनका शव बरामद हुआ है। सूचना मिलते ही परिवार में मातम और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

परिजनों ने पुलिस के निर्देश पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलरामपुर जिला अस्पताल स्थित पीएम हाउस पहुंचाया, जहां शव का पोस्टमार्टम कराया गया। रविवार को परिजन शव को लेकर घर लौटे और दफनाने की तैयारी शुरू कर दी और मुस्लिम रीति रिवाज के साथ जब कब्रिस्तान दफन करने पहुंचे। उसके बाद जो सुना होसी उड़ गए।
बताया जा रहा है कि रविवार शाम करीब पांच बजे जब परिजन शव को दफनाने के लिए कब्रिस्तान पहुंचे, तभी किसी व्यक्ति ने फोन कर सूचना दी कि मुस्तफा बाजार में घूमते दिखाई दे रहे हैं। यह सुनकर परिवार के लोग स्तब्ध रह गए। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे तो देखा कि मुस्तफा जीवित हैं और सामान्य रूप से टहल रहे हैं।
इसके बाद परिवार के होश उड़ गए कि जब मुस्तफा जीवित हैं तो आखिर जिस शव का पोस्टमार्टम कराया गया, वह किसका था। घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे।
परिजनों का कहना है कि जिस शव को मुस्तफा मान लिया गया था, उसकी पहचान स्पष्ट नहीं हो पा रही थी। पुलिस ने बताया कि आपका भाई का शव है तो हम लोगों ने मान लिया।इसी वजह से परिवार भी शव की सही पहचान नहीं कर सका। परिवार ने बताया कि मुस्तफा मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं और अक्सर बिना बताए कहीं भी चले जाते थे, जिसके चलते भ्रम की स्थिति पैदा हो गई।
वहीं सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची इसके बाद परिजनों का कहना है की पुलिस ने कहा आप लोग तैयारी कर रखे हैं विधि विधान के साथ इनका अंतिम संस्कार मिट्टी में दफन करने का जो होता है कर दीजिए। वहीं परिजनों ने कब्रिस्तान में ही दफन कर दिया है।
वहीं पूरे प्रकरण को लेकर क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेंद्र सिंह से फोन पर संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि वह छुट्टी पर थे आज वह पहुंचे हैं पूरे प्रकरण का पता लग रहे हैं।
No comments