Recent Posts

Breaking News

विधवा महिला और बेटियों से मारपीट का आरोप, विरोध करने पर धमकी; पुलिस से कार्रवाई की मांग

 

  • कोतवाली क्षेत्र की घटना: लोगों पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप, पीड़िता ने कहा- झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी

Jhansi : कोतवाली थाना क्षेत्र के तिलयानी बजरिया में एक विधवा महिला के साथ मारपीट और धमकी का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पड़ोसियों द्वारा गलत काम का विरोध करने पर उसके और बेटियों के साथ मारपीट की गई।

तिलयानी बजरिया निवासी साबिया पत्नी स्व. इल्यास खान ने तहरीर दी है। साबिया ने बताया कि वह मजदूरी कर तीन बेटियों का भरण-पोषण करती हैं। आरोप है कि पड़ोसी इफरान, सद्दाम, रोशन उर्फ कल्लू पुत्रगण इकराम उर्फ इक्का, रिहाना पत्नी इफरान, खुशबू पत्नी सद्दाम और मरफा पत्नी रोशन अपने घर पर गलत काम करवाते हैं।

साबिया के अनुसार, उसने इस बात की शिकायत इफरान के पिता इकराम से की। आरोप है कि इसके बाद 13 अप्रैल 2026 की रात 10 बजे सभी आरोपियों ने एकजुट होकर साबिया, उसकी पुत्री जीनत और जीनत की चाची जूली के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि यदि पुलिस से शिकायत की तो झूठे मुकदमे में फंसा देंगे।

पीड़िता का आरोप है कि 14 मई को शाम करीब 4 बजे आरोपी कल्लू उर्फ रोशन ने फिर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। इसका वीडियो उसके फोन में मौजूद है। साबिया ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है कि आरोपी इफरान, सद्दाम, रोशन उर्फ कल्लू, रिहाना, खुशबू और मरफा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए। उसका कहना है कि आरोपी दबंग किस्म के हैं और उनके खिलाफ पहले से भी कई मुकदमे चल रहे हैं।

No comments