जालौन राजकीय मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों पर गुंडागर्दी का आरोप, मरीज के तीमारदारों से मारपीट

जालौन : उरई स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ पर मरीज के तीमारदारों से मारपीट का गंभीर आरोप लगा है। जानकारी के मुताबिक इलाज कराने पहुंचे मरीज के परिजनों की डॉक्टरों से मामूली कहासुनी हो गई, जिसके बाद विवाद बढ़ गया।
आरोप है कि बीजेपी सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा से फोन पर बात करवाने को लेकर डॉक्टर भड़क गए और तीमारदार का मोबाइल फेंक दिया। इसके बाद मेडिकल स्टाफ और जूनियर डॉक्टरों ने पुलिस की मौजूदगी में परिजनों के साथ मारपीट की।

घटना के बाद मेडिकल कॉलेज के मुख्य गेट और इमरजेंसी गेट पर ताला डाल दिया गया, जिससे देर रात तक हंगामा चलता रहा। वीडियो बना रहे एक स्थानीय पत्रकार से भी बदसलूकी की गई और मोबाइल छीनने का प्रयास किया गया। घायल तीमारदार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है।
No comments